{"_id":"6a11fee945d83dd40008dd6d","slug":"stf-deployed-to-search-for-robbers-and-dacoits-suspects-being-interrogated-badaun-news-c-123-1-bdn1036-164550-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लुटेरे व डकैतों की तलाश में लगाई गई एसटीएफ, संदिग्धों से चल रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लुटेरे व डकैतों की तलाश में लगाई गई एसटीएफ, संदिग्धों से चल रही पूछताछ
Sun, 24 May 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 24 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
इस्लामनगर। इस्लामनगर कस्बे में किसान निजाकत के घर मंगलवार रात हुई डकैती व इसी रात सिठौली गांव के चार घरों में लूट के बाद शुक्रवार रात एक दंपती से 50 हजार की लूट के बाद अब बदमाशों की तलाश में एसटीएफ को लगा दिया गया है।
प्रदेश के डीजीपी से लेकर सीएम कार्यालय तक अपराधों की रिपोर्ट तलब की जा चुकी है। बरेली रेंज के डीआईजी लगातार दो बार घटनास्थल पर जा चुके हैं। लेकिन, पुलिस अभी तक कोई खास सफलता नहीं अर्जित कर सकी है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अब स्थानीय पुलिस के साथ बरेली यूनिट की एसटीएफ काे भी बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाया गया है। वहीं, एसएसपी ने शनिवार को एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।
शुक्रवार शाम बिसौली सड़क पर एक दंपती से हुई लूट के बाद शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एसपी देहात हृदेश कठेरिया और सीओ बिल्सी केके तिवारी ने घटनास्थल का मुआयना किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में लगभग आधा घंटा रुककर अधीनस्थों को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बाइक नंबर मिला लेकिन बदमाश नहीं मिले
डकैती की पिछली घटना से महज एक किलोमीटर दूर एक दंपती को तमंचा दिखाकर पचास हजार रुपये, कुंडल और पायल लूट लिए गए। यह घटना शुक्रवार रात में हुई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित द्वारा बताए गए बाइक नंबर के आधार पर जब पुलिस ने मालिक को पकड़ा, तो पता चला कि उसने 12 साल पहले बाइक बेच दी थी। हालांकि, उसका पंजीकरण नहीं कराया जा सका था। इससे पुलिस को यह भी नहीं पता लग पा रहा है कि बाइक किसकी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एसपी ग्रामीण व सीओ बिल्सी कर रहे कैंप
डकैती की घटना वाले दिन से ही एसपी देहात हृदेश कठेरिया और सीओ बिल्सी केके तिवारी थाने पर कैंप किए हुए हैं। शुक्रवार रात हुई लूट की घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा भी मौके पर पहुंची और अधीनस्थों से विचार-विमर्श किया। पुलिस प्रशासन ने इन घटनाओं के जल्द खुलासे के लिए एसटीएफ, सर्विलांस, एसओजी और अन्य थानों की पुलिस को लगाया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन हरेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर उघैती ऋृषिपाल सिंह, जो पहले भी कस्बे में तैनात रह चुके हैं, उन्हें भी पड़ताल करते देखा गया है। पुलिस करीब 24 संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। वहीं, बाइक मालिक की पहचान न हो पाना जांच में एक बड़ी बाधा बन गया है। पुलिस ने एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कई-कई घंटे तक देखी है। कुछ संदिग्धों को पकड़ा भी गया है और कई लोगों से पूछताछ की गई है।

उर्स मेले के समय बढ़ जाती घटनाएं, संभल के बदमाशों पर शक
यह पहली बार नहीं है कि कस्बे में उर्स मेला चल रहा हो और ऐसी घटनाएं न हुई हों। पूर्व में भी उर्स मेले के समय चोरियां, लूट, हत्या और मारपीट के मामले सामने आए हैं। हालांकि, पिछले 20 वर्षों में इस समय हुई लगातार घटनाएं पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।वहीं, दातागंज में पीएनबी में चोरी का प्रयास, शहर में रजिस्ट्री कार्यालय से 3.30 लाख की नकदी चोरी, फैजगंज बेहटा इलाके में हुई लाखों की लूट समेत कई घटनाओं का पुलिस अभी तक न तो खुलासा कर सकी है और न ही कोई अहम सबूत ही मिले है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन-
पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत है। कई अहम बिंदुओं पर जांच चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही अपराधिक घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
अंकिता शर्मा, एसएसपी