फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Union Minister Hardeep Singh Puri praised Yogi government

UP: एक ट्रिलियन बनने जा रही यूपी की अर्थव्यवस्था; केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की योगी सरकार की तारीफ

Sun, 28 Jan 2024 08:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 28 Jan 2024 08:59 AM IST
सार

बदायूं के दातागंज में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रगति देश सभी राज्यों में आगे है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनाने के बाद यह रफ्तार सबसे तेजी से बढ़ी है।

विज्ञापन
Union Minister Hardeep Singh Puri praised Yogi government
मंच पर सीएम योगी व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व अन्य जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले उत्तर प्रदेश के बीमारु राज्य कहा जाता था। अब इस प्रदेश की अर्थ व्यवस्था एक ट्रिलियन बनने जा रही है। दुनिया में कई देश ऐसे है जिनकी अर्थ व्यवस्था उप्र के बराबर नहीं है। यह बात केंद्रीय मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस व आवास एवं शहरी कार्य हरदीप सिंह पुरी ने बदायूं के दातागंज में मुख्यमंत्री योगी के भाषण से पहले मंच से उपस्थित लोगों से कही। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम का सपना 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। उत्तर प्रदेश की प्रगति देश सभी राज्यों में आगे है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनाने के बाद यह रफ्तार सबसे तेजी से बढ़ी है। योगी के आने से कहा कि आने वाले दिनों में 100 से अधिक सीबीजी प्लांट लगने वाले हैं। 
विज्ञापन


सीएम योगी का संदेश: हिंदुत्व, विकास और सुरक्षा के संगम में ही तरक्की; कहा- यही है रामराज्य
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 में प्रदेश के कुल 5506 पेट्रोल पंप थे, जो आज 11124 हो गए हैं। इसी तरह एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर 1944 थे, आज 4142 हैं। पीएनजी कनेक्शन 11650 थे, जो आज 14 लाख 90 हजार से अधिक है। एलपीजी कनेक्शन 1.8 करोड़ से बढ़कर चार करोड़ 80 लाख हो चुके हैं। 

वेदों की धरती पर आपका स्वागत है: सीएम
बायोगैस प्लांट के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस व आवास एवं शहरी कार्य हरदीप सिंह पुरी का स्वागत करते हुए कहा कि-वेदों की धरती पर आपका स्वागत है। प्लांट का उद्घाटन पीएम मोदी के सपने को धरातल पर उतारने की शुरुआत है, मैं बदायूं के लोगों को बधाई ओर शुभकामनाएं देता हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed