फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stalls from many states set up in the handloom weavers fair

Budaun News: हथकरघा बुनकर मेले में लगे कई राज्यों के स्टॉल

Sun, 07 Jan 2024 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Stalls from many states set up in the handloom weavers fair
बदायूं क्लब में हथकरघा बुनकर मेले का शुभारंभ करते केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा। संवाद
बदायूं। स्टेट हैंडलूम एक्सपो हथकरघा बुनकर मेला का शुभारंभ बदायूं क्लब में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने फीता काटकर किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मेला परिसर में लगाई गई विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री सहकारिता बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बुनकरों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। विभिन्न प्रकार की योजनाएं बुनकरों के हित में संचालित की गई हैं। उपनिदेशक वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार लालता प्रसाद ने बताया कि 90 प्रतिशत के अनुदान पर सोलर लाइट, सहायक उपकरण आदि मुहैया कराए जाते हैं। इसके अतिरिक्त संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना, हथकरघा क्षेत्र के प्रशिक्षणार्थियों को छात्रवृत्ति की सहायता आदि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम व योजनाएं संचालित की जा रही है।
विज्ञापन


-----------
इन जगहों के बुनकरों ने लगाए स्टॉल
-मेले में उप्र के बदायूं, मुरादाबाद, बिजनौर, इटावा, पीलीभीत सहित प्रदेश की बुनकर सहकारी समितियां व संस्थाओं के बुनकरों ने स्टॉल लगाए हैं। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड राज्यों के बुनकरों ने भी स्टाल लगाए गए हैं। इसमें गर्म कपड़े, कंबल, मेवे, दरी, मफलर, साड़ी, चुनरी, कुर्ता-पजामा, चादर, सोफा कवर आदि उत्पाद सजाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
यह रहे मौजूद
-सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दीपमाला गोयल, मुरादाबाद मंडल के सहायक आयुक्त हैंडलूम अश्विनी कुमार सिंह, सहायक आयुक्त गोपाल मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन अक्षत अशेष ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed