फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SSP took charge, said - focus will be on women's safety

एसएसपी ने चार्ज संभाला, बोले-महिला सुरक्षा पर होगा फोकस

Tue, 05 Oct 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
SSP took charge, said - focus will be on women's safety
बदायूं। नवागत एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने रविवार रात जिले का चार्ज संभाल लिया। सोमवार सुबह उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। महिलाओं से संबंधित मामलों में जांचकर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फर्जी सूचना डालने से बचें। शिकायत आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वह बहराइच जिले के मूल निवासी हैं। गाजीपुर जिले से ट्रांसफर होकर आए हैं। इसके अलावा वह झांसी और ललितपुर समेत कई जिलों में एसएसपी रह चुके हैं। बरेली, हापुड समेत कई जिलों में एडीशनल एसपी रहे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा समाज की तरक्की में आधी आबादी का बड़ा योगदान है। उनके कार्यकाल के दौरान किसी भी महिला को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। महिलाओं से संबंधित मामले प्रकाश में आने पर जांच के बाद तुरंत कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर फर्जी सूचना डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी, जो व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर खुद को पत्रकार बताते हैं और भ्रामक सूचना डालकर लोगों को गलत संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए सभी लोग पुलिस का सहयोग करें। कहीं कोई दिक्कत या परेशानी होने पर पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed