{"_id":"613bb39f8ebc3e01de130a0b","slug":"sri-ganesh-mahotsav-badaun-news-bly4591977126","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गणेश महोत्सव : घरों और पंडालों में विराजे गणपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गणेश महोत्सव : घरों और पंडालों में विराजे गणपति
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के साथ श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार को भगवान गणेश की प्रतिमाओं की धूमधाम से स्थापना की गई। घर-घर में लोगों ने गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की, वहीं सार्वजनिक पंडालों पर गणेशोत्सव समितियों ने आतिशबाजी और बैंड-बाजे के साथ गणपति की प्रतिमाओं को स्थापित किया।
दस दिन तक चलने वाला गणेश महोत्सव शुक्रवार से शुरू हुआ। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। इस अवसर पर गणपति की मूर्तियों का विशेष शृंगार और अभिषेक किया गया। पटियाली सराय, ब्राह्मपुर, टिकटगंज आदि स्थानों पर पंडालों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही, ठेले और अन्य वाहनों से भक्त गणपति की मूर्तियों को ढोल नगाड़ों की धुन पर पंडलों तक लेजाया गया। कई जगह गणेश स्थापना से पूर्व शोभायात्रा निकाली गईं। शाम को पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ रही।
दुर्गा मंदिर के परिसर में श्री गणेश जन्मोत्सव पर सभी भक्तों ने गणेश जी की पूजा की गई। दुर्गा मंदिर प्रबंध समिति के सचिव पुनीत कुमार कश्यप, योगेंद्र सागर, जुगेन्द्र पाडे, धर्मवीर कश्यप अरविंद दिवाकर, शंकर लाल, विशाल वैश्य, जोनी कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा कस्बा
दहगवां। श्रीराम मंदिर व सुनार गली में इस साल भी गणेश जी की मूर्ति स्थापना करने के बाद हवन पूजा का आयोजन किया गयाऔर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए गए। इस मौके पर पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष चन्द्र गुप्ता, लोकमन वर्मा, नमित गुप्ता, अंकित गुप्ता, सुरेंद्र कुमार वर्मा, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद