फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sprinkle with The air grew cold

बूंदाबांदी के साथ हवा से बढ़ी सर्दी

Fri, 30 Oct 2015 12:26 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 30 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sprinkle with The air grew cold
 अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में सर्दी ने गुल खिलाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को बूंदाबांदी होने के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। इसके साथ बादल छाने और सर्द हवाएं चलने से मौसम काफी ठंडा हो गया। इससे लोगों ने दिन में भी पंखे और कूलर नहीं चलाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से बादल और सूरज के बीच लुकाछुपी का खेल शुरू हो गया। करीब 11 बजे बादल छाने के साथ ही सर्द हवा चलना शुरू हो गईं तो लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा। वहीं अपराह्न करीब दो बजे सर्द हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोगों की कंपकंपी छुटा दी। दोपहर में तमाम महिलाएं पुरुष तो बारिश होने की आशंका से छाता लेकर ही घरों से निकले,  वहीं जो लोग छाता नहीं ले जा सके, वे मामूली रूप से भीग गए। सर्द हवाएं चलने पर किसी ने युवकों ने कानों में रूमाल बांध लिया तो महिलाओं और युवतियों ने स्टॉल से चेहरे और कानों को ढककर सर्दी से बचाव किया। बावजूद इसके रामलीला मैदान में लगे मेले, शहर के मुख्य बाजारों में लोगों की खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed