{"_id":"62965ef4a8a1860982625b1c","slug":"sports-badaun-news-bly486759341","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर के सार्थक ने प्रयागराज के प्रखर को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर के सार्थक ने प्रयागराज के प्रखर को हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
यूपी स्टेट अंडर-13 बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजयी खिलाड़ी।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। उप्र बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से बदायूं बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में यूपी स्टेट अंडर-13 बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे व अंतिम दिन मंगलवार को विभिन्न कैटेगरी के फाइनल मैच खेले गए। ब्वॉय सिंगल्स में सहारनपुर के सार्थक ने प्रयागराज के प्रखर तिवारी को हराया।
प्रतियोगिता के तीसरे व निर्णायक दिन गर्ल्स सिंगल्स में आगरा की दिव्यांशी गौतम ने वाराणसी की याना गुप्ता को 21-5, 21-7 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। गर्ल्स डबल्स में आगरा की दिव्यांशी गौतम और मेरठ की जाह्नवी सिंह ने लखनऊ की अर्णवी पाठक व वाराणसी की याना गुप्ता को 21-10, 21-12 हरा दिया। ब्वॉयज डबल्स में सहारनपुर के सार्थक व मेरठ के राजा खान को फैजाबाद के आयुष मिश्रा व दिव्यांश सिंह ने कड़ी टक्कर दी। हालांकि आयुष की टीम ने पहला सेट 20-22 जीत लिया, लेकिन दूसरा सेट 21-14 और तीसरा सेट 21-17 से गवां दिया। ऐसे में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
सभी प्रतिभागियों को शील्ड व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
-
एक दिन पहले खत्म हुआ टूर्नामेंट
एसोसिएशन की ओर से 29 मई से एक जून तक मैच कराए जाने की बात कही थी, लेकिन अपेक्षा अनुरूप टीमें नहीं आने की वजह से यह मुकाबला एक दिन पहले खत्म हो गया। आयोजकों के अनुसार ब्वॉय सिंगल्स की 51, गर्ल्स सिंगल्स की 23, ब्वायज डबल्स की 14 और गर्ल्स डबल्स की तीन एंट्री थीं।