फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sports

सौ मीटर दौड़ में पवन और प्रेमकली अव्वल

Mon, 20 Dec 2021 06:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
sports
उझानी में दौड़ में हिस्सा लेते बच्चे। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर सोमवार सुबह ब्लॉक स्तरीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज हो गया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रतिभागियों ने पूरे दमखम से हिस्सा लिया। पहले दिन सौ मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में पवन और बालिकाओं में प्रेमकली ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

मिनी खेलकूद की शुरुआत भाजपा नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, पूर्व पीटीआई सुभाष चंद्र मिनोचा और एमजीपी कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव तोमर ने कराई। बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में पवन प्रथम रहा। चार सौ मीटर की दौड़ में वेदप्रकाश प्रथम और समीर द्वितीय रहे। बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में प्रेमकली, दो सौ मीटर में खुशबू, चार सौ मीटर में सीमा ने प्रथम स्थान पाया। छह सौ मीटर में प्रेमकली को प्रथम स्थान मिला। इसके अलावा गौरव, अभिनव पाल, रेनू, छाया ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शुक्ला भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्हें पूरे दमखम से आगे भी प्रदर्शन करने की सलाह दी। खेलकूद का समापन मंगलवार को बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed