फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Splash of colorful programs ornamentation Festival

अलंकरण महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Fri, 26 Feb 2016 11:10 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 26 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Splash of colorful programs ornamentation Festival
राजकीय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव व प्रतिभा अलंकरण समारोह का आगाज  रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। बाद में प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय  उच्च शिक्षाअधिकारी डा. प्रीति गौतम, विशिष्ट अतिथि डा.शीला रानी खरे व  प्राचार्य डा.एसपी खरे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर डा.गौतम ने कहा इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को संस्कार और  देश की सभ्यता के प्रति जागरूक करने को प्रेरित किया जाता है। डा.खरे ने कहा युवाओं की शक्ति को सही दिशा देने के लिए ही महाविद्यालयों में  इस तरह के आयोजन किए जाते रहे हैं। आगे भी किए जाएंगे। महाविद्यालय  में वर्ष भर हुई प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि  डा.प्रीति गौतम द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा  प्रस्तुत दहेज एक कुप्रथा, नारी शक्ति और नारी की व्यथा नाटक को खासा सराहा  गया। कार्यक्रम में उद्गार सम्मान से रिचा श्रीवास्तव को सम्मानित  किया गया। हास्य नाटक के लिए सनी, शिखर मिश्रा और गीत-गायन के लिए प्रभात,  हरिओम व मोहित को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य  डा.एसपी खरे और संचालन संयुक्त रूप से डा. प्रीति वाजपेई, डा.राकेश कुमार  जयसवाल ने किया। इस मौके पर डा.अफरोज आलम, डा.पंकज अग्रवाल, डा.मनोज कुमार,  डा.बरखा, डा.एसके श्रीवास्तव, डा.नीरज, डा.सारिका शर्मा, डा.बबिता यादव,  डा.पीके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed