स्पीड ब्रेकर बन रहे हादसों का सबब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में बनाए गए स्पीड ब्रेकर हादसों का सबब बन रहे हैं। मंगलवार दोपहर के समय इस्माइलपुर निवासी हुस्ना बी पत्नी छोटे खां अपनी रिश्तेदारी भमुइया को जा रही थीं। सरफुद्दीनगला के पास ब्रेकर आने पर बाइक लहराकर गिर गई। हुस्ना बी सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पहले बिल्सी की एक महिला की निजामपुर पर ब्रेकर पर बाइक उछलने से गिर गई थी, उसकी मौत हो गई थी। ऐसे ही कादरचौक-उझानी रोड पर पड़ने वालों गांवों में जगह-जगह ब्रेकर लगे हैं। ये ब्रेकर अवैध रूप से बनाए गए हैं। लोगों ने दन ब्रेकरों को तुड़वाने की मांग की है। उनका कहना है, जो ब्रेकर पीडब्लूडी विभाग की ओर से बनाए गए हैं, उन पर संकेतक लगवाए जाएं, जिससे चालक हादसा होने से बच सकें।