फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Soon Prepaid electricity metre to be installed in city

जल्द लगेंगे प्रीपेड बिजली मीटर

Thu, 18 Jan 2018 01:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Thu, 18 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
Soon Prepaid electricity metre to be installed in city

बिजली बिल की वसूली न होने से परेशान विद्युत विभाग उपभोक्ताओं की जेब से पैसे निकालने की जुगाड़ में अब प्रीपेड मीटर लगाने जा रहा है। इस कवायद से चोरी और मुफ्त की बिजली जलाने वालों पर शिकंजा कस जाएगा। 

विज्ञापन

 अब तक वैध कनेक्शन वाले उपभोक्ता भी विभाग को सही समय पर बिल चुकाने में आनाकानी करते रहे हैं। वहीं मुफ्त की बिजली जलाने के लिए चोरी की जा रही है। की प्रयासों के बाद भी विभाग करोड़ों के बिलों को जनता और सरकारी विभागों से नही वसूल पा रहा है। इससे विभाग करोड़ों के घाटे में है। जबकि आने वाले दिनों में चौबीस घंटे सप्लाई देने का एलान शासन कर चुका है। इस वादे को निभाने और अपना घाटा पूरा करने के लिए बिजली विभाग ने कई प्लान तैयार किए हैं। इसी प्लान में विभाग ने तय किया है कि शहर में प्रीपेड बिजली के मीटर लगने से चोरी तो रुकेगी ही व विभाग को बिजली देने से पहले पैसे मिल जाएंगे। विभाग बिलों की वसूली के लिए लगातार अभियान चला रहा है। सैकड़ों उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट भी कराई जा चुुकी है। तब भी उपभोक्ताओं से वसूली नहीं हो पा रही। इस समस्या से निपटने के लिए विभाग पहले बड़े उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाएगा। दूसरे चरण में छोटे उपभोक्ताओं के घरों पर मीटर लगाए जाएंगे। विभागीय सूत्रों की माने तो इस कवायद में करीब एक करोड़ रुपये का खर्च आएगा। तब जाकर घर-घर प्रीपेड मीटर लगाए जा सकेंगे। प्रीपेड मीटर लगने के बाद उपभोक्ता को मोबाइल की तरह रिचार्ज कार्ड लेने होंगे। जितने का रिचार्ज कार्ड होगा उतनी बिजली वह इस्तेमाल कर सकेंगे। रिचार्ज खत्म होने से पहले मैसेज बता देगा कि आपका रिचार्ज खत्म होने वाला है। 
विज्ञापन


उपभोक्ता बिल का करोड़ों रुपया दबाए बैठे हैं। लगातार अभियान चलाकर बिजली बिलों के बकाए की वसूली की जा रही है। उपभोक्ताओं के लिए 22 घंटे बिजली दी जा रही है। अधिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने व उधारी खत्म करने के लिए जल्द ही प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजेंद्र सिंह, एक्सईएन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed