फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Son killed his mother to trap enemies in Badaun

पापी पुत्र: दुश्मनों को फंसाने के लिए किया बूढ़ी मां का खून, हत्यारे के दो भाई मर्डर केस में हैं जेल में बंद

Thu, 03 Nov 2022 11:14 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 03 Nov 2022 11:14 PM IST
सार

सीओ बिसौली पवन कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि 30 अक्तूबर को कनुआखेड़ा गांव में 65 वर्षीय जावित्री देवी का खून से लथपथ शव उसके घर में पड़ा मिला था।

विज्ञापन
Son killed his mother to trap enemies in Badaun
हत्यारा बेटा और हत्या में इस्तेमाल हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव कनुआ खेड़ा में 65 वर्षीय जावित्री देवी की हत्या उनके ही बेटे ने की थी। जावित्री देवी के दो बेटे हत्या के मामले में जेल में हैं। उनके खिलाफ जिन लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया था, आरोपी बेटे ने उन्हें फंसाने के लिए ही यह साजिश रची थी और अपनी मां की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। बाद में दुश्मनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में सीओ बिसौली पवन कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि 30 अक्तूबर को कनुआखेड़ा गांव में 65 वर्षीय जावित्री देवी का खून से लथपथ शव उसके घर में पड़ा मिला था। उस दौरान कुछ बच्चे घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे। उनकी गेंद अचानक महिला के घर में जा गिरी। जब बच्चे गेंद लेने गए, तो उन्हें वृद्धा का शव पड़ा दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के चंदौसी में रहने वाले होमगार्ड बेटे धर्मवीर और मुरादाबाद में रहने वाले सत्यवीर को सूचना दी। शाम को दोनों बेटे गांव पहुंचे। बाद में सत्यवीर ने गांव के रामबहादुर, उसके भाई नेत्रपाल और बेटे अजय बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे। पुलिस ने महिला के दोनों बेटों और इसमें नामजद आरोपियों की डिटेल खंगाली। उनकी लोकेशन पता की, तो पता चला कि जावित्री देवी का बेटा सत्यवीर 28 अक्तूबर से मोबाइल बंद करके मुरादाबाद से लापता था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो सच्चाई उगल दी और मां की हत्या करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वालों को फंसाना चाहता था। इससे उसने 30 अक्तूबर की तड़के आकर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कांता भी बरामद कर लिया है। आरोपी सत्यवीर को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

28 अक्तूबर को बनाई थी योजना
सीओ ने बताया कि सत्यवीर ने 28 अक्तूबर को जेल में बंद अपने भाई किशन और विक्रम से बात की थी। उन्होंने कहा था कि वे पांच साल से जेल में हैं और वह कुछ नहीं कर रहा। सत्यवीर उसी दिन अपना मोबाइल बंद कर गांव आ गया और घर के बाहर कमरे में छिपकर बैठ गया। 30 अक्तूबर की तड़के मां की हत्या करके मुरादाबाद गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed