फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Social Media Information Will provide North Eastern Railway

सोशल मीडिया से जानकारी मुहैया कराएगा पूर्वोत्तर रेलवे

Thu, 09 Apr 2015 07:46 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 09 Apr 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन

आमजन से जुड़ने के लिए अब पूर्वोत्तर रेलवे ने भी सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू कर दिया है। फेसबुक, ट्वीटर से जुड़कर एनई रेलवे जहां अपनी गतिविधियां, उपलब्धियां लोगों के सामने रखेगा। वहीं अपने उपयोगकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रेल सेवाओं में अपेक्षित सुधार करने के सुझाव भी स्वीकार करेगा। आमजन भी क्षेत्रीय रेल की गतिविधियों के जुड़ा रह सकता है।

विज्ञापन

आज के समय में सोशल मीडिया का क्रेज है। इसमें फेसबुक और ट्वीटर को युवाओं के अलावा हर वर्ग का व्यक्ति पसंद कर रहा है। औसतन बात करें तो हर घर में तीन लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। इस पर जहां वह एक दूसरे से संपर्क में रहते हैं। वहीं रोज की नई जानकारियों से अपडेट भी रहते हैं। प्रचार का भी यह एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। लिहाजा इसे देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने भी देशभर में आमजन से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू कर दिया है। एनई रेलवे इज्जतनगर के पीआरओ राजेंद्र सिंह बताते हैं कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन अपनी गतिविधियाें एवं उपलब्धियों से आम जनता को अवगत कराने तथा उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त कर रेल सेवाओं में अपेक्षित सुधार करने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग बड़े पैमाने पर कर रहा है। अपने उपयोगकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के लिए फेसबुक तथा ट्वीटर पर उपस्थिति दर्ज कराई गई है। बताते हैं कि इससे क्षेत्रीय रेल की गतिविधियों के संपर्क में भी रहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed