फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ' .. So much more quickly Go on foot '

‘ज्यादा जल्दी है.. तो पैदल ही चले जाइए’

Thu, 23 Apr 2015 07:34 PM IST
Ujani
Ujani Updated Thu, 23 Apr 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन

बिल्सी रोड बाजार। यूं तो यह मुख्य बाजार का हिस्सा है, लेकिन बाईपास से घंटाघर चौराहे तक कदम-कदम पर गहरे गड्ढे उन रास्तों का अहसास करा देंगे, जो कभी गांव के गलियारे में घुसते वक्त नजर आते थे। बाइक सवार लोगों की परेशानी को छोड़िए जल्दी चलने की कहने पर रिक्शा चालक भी कह देगा कि साहब, ज्यादा जल्दी है तो पैदल ही चले जाइए।

विज्ञापन

करीब तीन-चार साल से गहरे गड्ढों में तब्दील बिल्सी रोड बाजार में कई बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान, धार्मिक स्थल और कॉलेज भी जुड़ा है। ज्यादातर धार्मिक आयोजन के दौरान शोभायात्रा और जलसे भी इसी रूठ से होकर निकलते हैं। घंटाघर चौराहे से वरी वाले बाईपास तक दूरी भले ही पांच-छह सौ मीटर है, लेकिन पैदल निकलते वक्त रास्ता किलोमीटरों गुजरने का अहसास करा देता है। चौराहे से गौतमपुरी, अहीरटोला, किलाखेड़ा, बहादुरगंज और साहूकारा के कुछेक इलाके में पहुंचने के लिए बिल्सी रोड बाजार ही इकलौता जरिया है।
विज्ञापन

चार साल पहले सड़क के गड्ढे भरने के लिए काम चला। गड्ढे भरे भी गए लेकिन महीना भर से ज्यादा नहीं टिक पाए। दुकानदारों की मानें तो पीडब्ल्यूडी ने गड्ढे भरने के नाम पर महज औपचारिकता पूरी कर दी थी। सर्वाधिक दिक्कत महसूस कर रहे रिक्शा चालकों में नेकसू ने बताया कि चौराहे से प्राईवेट बस स्टैंड और कछला रोड बाजार समेत स्टेशन रोड पर उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं होती। बिल्सी रोड बाजार में रिक्शा खीचते वक्त हलक सूख जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में है सड़क
उझानी। बिल्सी रोड बाजार ही नहीं बल्कि मुख्य बाजार भी पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में है। बदायूं बाईपास से मंडी समिति मोड़ तक दो साल पहले सड़क का निर्माण शुरू हुआ तो बिल्सी रोड बाजार के दुकानदारों में भी उम्मीद जागी लेकिन उसका नंबर नहीं आया। बाजार में खासकर कुरैशियान पलिया के आसपास संप्रदाय विशेष की आबादी भी सर्वाधिक है। बहादुरगंज मोहल्ले के अनवर खां ने इसी बात पर सवाल उठाया है।

उझानी में बिल्सी रोड बाजार की खस्ताहाल सड़क।
रोशननगर-बरायमयखेड़ा मार्ग जर्जर
पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर स्थित गांव बरामयखेड़ा से गांव रोशननगर को जाने वाला मार्ग कई वर्षों से जर्जर स्थिति में है। जिस पर आए दिन वाहन स्वामी गिरते रहते हैं। बावजूद इसके संबंधित निर्माणदायी संस्था के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में रोष है।
गांव के लोगों का कहना है कि इस मार्ग का निर्र्माण कई साल पहले कराया गया। तबसे इसकी कोई मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके कारण मार्ग काफी जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। मार्ग में काफी गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। अब तो पैदल निकलने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम को भी इस संबंध में लिखा गया है कि जनता की परेशानी को देखते हुए मार्ग का निर्माण कराया जाए।

बंबा चौराहे पर अतिक्रमण से परेशानी
बिल्सी। नगर पालिका परिषद प्रशासन एवं थाना पुलिस की अनदेखी के चलते नगर का मुख्य बंबा चौराहा इन दिनों कुछ दुकानदार अवैध अतिक्रमण करने की होड़ में लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि नगर का मुख्य बंबा चौराहा यहां का सबसे अधिक भीड़ वाला इलाका है। यहां पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने स्थायी रूप से अतिक्रमण कर रखा हैं, जिससे यहां पर आए दिन जाम लग जाता हैं। अक्सर दुकानदारों सामान रखने को लेकर झगड़ा भी करते रहते है। हालांकि लोगों ने इस संबंध में तमाम नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन को अवगत कराया हैं मगर किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed