फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   So in ths way water test kit to get expired

...ऐसे तो एक्सपायर हो जाएंगी वाटर टेस्ट किटें

Mon, 02 Oct 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Mon, 02 Oct 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
So in ths way water test kit to get expired
पेयजल एवं स्वच्छता कार्यक्रम के तहत गांवों में पानी की जांच के लिए आईं करीब दो हजार किटें प्रधानों के घरों और ब्लाकों में रखे-रखे एक्सपायर हो जाएंगी। ग्राम पंचायत में दिए हुए इनको छह माह से अधिक बीतने को हैं, लेकिन इसके बाद भी अफसरों को सुध नहीं है।         
विज्ञापन

करीब छह माह पहले जिले की हर ग्राम पंचायत के लिए एक-एक वाटर टेस्ट किट दी गई थी। यह किट प्रधान के सुपुर्द की गई थी। ताकि वे गांव में लगे हैंडपंपों के पानी की समय-समय पर जांच कराते रहें और उनकी टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर पेयजल स्वच्छता के उपाय किए जा सकें। इन किटों के जरिए हैंडपंपों के पानी की जांच अनिवार्य बताई गई थी। सूत्रों के मुताबिक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 40 हजार से ज्यादा हैंडपंप लगे हैं। इस लिहाज से जिले में इन किटों के जरिए वाटर टेस्ट कराने थे, लेकिन अब तक कोई जांच रिपोर्ट पंचायत राज विभाग को प्राप्त नहीं हुई  हैं। जाहिर है कि अधिकतर किटें ब्लाक स्तर पर और ग्राम प्रधान लेकर घर पर रखी हुई हैं। 
विज्ञापन

अफसरों को नहीं है पता किटों के बारे में       
जिला विकास अधिकारी सेवाराम चौधरी का कहना है कि किट कब आई थीं और किसको दी गई हैं। किटें ब्लाक पर रखी हैं या फिर प्रधानों के घरों पर इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता जलनिगम से बात की जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पंचायत राज विभाग से पता किया तो कहा गया कि जल निगम से पता करना पड़ेगा। जल निगम विभाग से पता किया गया तो कहा गया कि पंचायत राज विभाग के लोग बताएंगे। ऐसे में जाहिर है कि वाटर टेस्टों किटों की जानकारी किसी को नहीं है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed