फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Snake coils around school window in Budaun students remain in a state of panic for two hours

UP News: बदायूं में स्कूल की खिड़की पर लिपटा सांप, दो घंटे दहशत में रहे शिक्षक और छात्र; देखें वीडियो

Mon, 20 Jul 2026 06:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 20 Jul 2026 06:32 PM IST
सार

बदायूं के गांव बजरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह विद्यालय के एक कमरे का दरवाजा खोला तो सामने वाली खिड़की पर नाग लिपटा नजर आया। सांप को देखते ही शिक्षक और बच्चों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Snake coils around school window in Budaun students remain in a state of panic for two hours
खिड़की पर लिपटा सांप - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइन क्षेत्र के बजरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को एक नाग खिड़की पर लिपटा मिला। जहरीले सांप को देखकर छात्रों और शिक्षकों में दहशत फैल गई।  विद्यालय प्रशासन ने सपेरे को बुलाकर सांप को सुरक्षित पकड़वाया। प्रधानाध्यापक कंचन ने बारिश के दौरान बच्चों को सांप दिखने पर उससे दूर रहने की सलाह दी। कहा कि ऐसी स्थिति में तुरंत शिक्षकों को सूचित करें।

विज्ञापन




सुबह विद्यालय के एक कक्ष का दरवाजा खोलने पर सामने वाली खिड़की पर नाग दिखाई दिया। जहरीले सांप को देखते ही शिक्षकों और बच्चों में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर बच्चों को तत्काल कक्षाओं से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। सांप के पास किसी को भी जाने नहीं दिया गया। करीब दो घंटे तक सांप खिड़की पर ही लिपटा रहा। इससे विद्यालय परिसर में भय का माहौल बना रहा। 

विज्ञापन

सांप पकड़े जाने के बाद शुरू हो सकी पढ़ाई 
घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में विद्यालय पहुंच गए। सभी लोग नाग के हटने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह अपनी जगह से नहीं हटा। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने एक सपेरे को बुलाया। मौके पर पहुंचे सपेरे ने काफी मशक्कत के बाद नाग को सुरक्षित पकड़ लिया। नाग के पकड़े जाने के बाद शिक्षकों, बच्चों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से शुरू हो सकीं।

स्कूल में दो घंटे रही दहशत 
नाग के खिड़की पर दिखने के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया। किसी को भी नाग के करीब जाने की अनुमति नहीं दी गई। दो घंटे तक सांप अपनी जगह पर ही बैठा रहा, जिससे परिसर में डर बना रहा। ग्रामीणों की भीड़ भी विद्यालय के बाहर जमा हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed