बदायूं। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आशा को स्मार्ट फोन वितरण अभियान का शुभारंभ किया। इसी क्रम में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, डीएम दीपा रंजन व सीएमओ विक्रम सिंह पुंडीर व अन्य संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में यहां भी 125 आशा को स्मार्ट फोन बांटे गए।
नगर विकास राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के समय में जब पूरी दुनिया परेशान थी, उन स्थितियों में डोर-टू-डोर लोगों की स्क्रीनिंग, दवा देने, कोविड टेस्ट करवाने में आशा ने बड़ी मजबूती के साथ काम किया। ऐसे में स्मार्टफोन आशाओं को और सशक्त करेंगे। इस दौरान राज्यमंत्री ने 71 शहरी व 54 ग्रामीण कुल 125 आशाओं को प्रथम चरण में स्मार्ट फोन दिए, शेष आशाओं को अगले चरण में स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे। सीएमओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की 2563 व शहरी क्षेत्र की 171 आशा को चरण अनुसार स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. अनिल शर्मा, अरविंद कुमार राना, उमेश राठौर मौजूद रहे। संवाद