फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Skull found in field suspected to be that of missing teacher

Budaun News: खेत में मिली खोपड़ी लापता शिक्षक की होने की आशंका

Mon, 16 Feb 2026 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Skull found in field suspected to be that of missing teacher
रिटायर्ड शिक्षक हरिकृष्ण
बदायूं। कासगंज जिले में गणेशपुर गांव के पास सरसों के खेत में कटे सिर का कंकाल (खोपड़ी) मिला है। माना जा रहा है कि ये खोपड़ी बीती दो फरवरी को कछला घाट से लापता अलापुर के गांव जगत निवासी रिटायर्ड शिक्षक हरिकृष्ण (75) की हो सकती है। बता दें कि तीन दिन पहले इसी खेत के पास एक खेत से खून से सने कपड़े भी मिले थे, जिसकी शिनाख्त उनके बेटे ने की थी। दोनों खेत आसपास होने के कारण परिजन खोपड़ी शिक्षक हरिकृष्ण की ही होने की आशंका जता रहे हैं। पुष्टि के लिए पुलिस खोपड़ी का डीएनए कराएगी।
विज्ञापन

कासगंज जिले की सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि मोहनपुर रोड पर गणेशपुर गांव के पास शुक्रवार को सरसों के खेत में खून से सने कपड़े मिलने की सूचना मिली थी। इस पर टीम को भेजकर आसपास तलाश कराई गई। इस दौरान आसपास के खेत से शव या कोई अन्य चीज बरामद नहीं हुई। पुलिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये आसपास जिलों की पुलिस को भेजी।
विज्ञापन

इसके बाद बदायूं जनपद में अलापुर के गांव जगत निवासी ओमवीर ने खून से सने मिले कपड़े अपने पिता रिटायर्ड शिक्षक हरिकृष्ण (75) के होने की पुष्टि की। शनिवार को रेलवे लाइन के पास खेत में कटे सिर का कंकाल बरामद हुआ। इसकी जानकारी सहावर पुलिस ने बदायूं के अलापुर थाने को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोपड़ी को पोस्टमॉर्टम हाउस पर रखवा दी गई है। पुलिस पुष्टि के लिए खोपड़ी का डीएनए टेस्ट कराएगी। फिलहाल, पुलिस धड़ तलाशने में जुटी है। सीओ ने बताया कि मृतक की गुमशुदगी अलापुर थाने में दर्ज है।


दो फरवरी को बेटी और भाई की फोन पर हुई थी बात

मृतक के बेटे लालाराम ने फोन पर बताया कि पिता से दो फरवरी को बेटी और भाई की फोन पर बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने दवा लेने बरेली जाने की बात कही थी। इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उनका सुराग नहीं मिला तो सात फरवरी को अलापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
अलापुर पुलिस ने उनकी लास्ट लोकेशन निकाली तो वह कासगंज और सहावर में मिली। उनके साथ कोई अनहोनी होने के डर से परिजन को अलापुर पुलिस के साथ सहावर भी भेजा था। वह खुद उनकी तलाश के लिए बरेली गए हुए थे। दो दिन पहले सहावर पुलिस से सूचना मिली कि उनके खून से सने कपड़े खेत में मिले हैं। इस पर भाई को सहावर भेजकर कपड़ों की शिनाख्त कराई थी। उन्होंने बताया कि पिता बदायूं में खीरिया रहलू के प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर के पद से रिटायर हुए थे। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उन्होंने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।



लापता शिक्षक की गुमशुदगी अलापुर थाने में दर्ज है। पुलिस इस बारे में जांच कर रही है। कासगंज में जो खोपड़ी मिली है, वह उनकी है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। खून से सने मिले कपड़े बेटे ने पिता के ही बताए हैं। पुलिस पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। - केके तिवारी, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed