फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six devotees who came for Kalash immersion drowned in the Ganga

गंगा में डूबे छह श्रद्धालु, दो लापता: कछला घाट पर हुआ हादसा, कलश विसर्जन करने आए थे सभी

Sun, 04 Jun 2023 11:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 04 Jun 2023 11:31 AM IST
सार

कछला घाट पर कलश विसर्जन के दौरान छह श्रद्धालु गंगा में बह गए। इनमें से चार को गोताखोरों ने बचा लिया। जबकि दो श्रद्धालु डूब गए। उनका पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
Six devotees who came for Kalash immersion drowned in the Ganga
कछला गंगा में डूबे युवाओं को तलाशते गोताखोर

विस्तार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में कछला गंगाघाट पर कलश विसर्जन को आए छह श्रद्धालु गंगा में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद गोताखोरों ने चार लोगों को बचा लिया, जबकि दो युवक गंगा की धार में बह गए। उनकी तलाश में स्थानीय गोताखोरों के अलावा फ्लड पीएसी भी लगाई गई है।

विज्ञापन


कासगंज सदर कोतवाली के गांव भटौना के लोग शनिवार को दोपहर के समय कलश विसर्जन करने कछला गंगा घाट पर आए थे। कलश विसर्जन के दौरान छह लोग अपने साथियों से दूर जाकर स्नान करने लगे। इसी दौरान वह गहरे गड्ढे में चले गए। उनको डूबता देख गोताखोरों ने चार को बचा लिया, जबकि दो लोग बह गए। 
विज्ञापन


Bareilly News: पति की करतूत से परेशान विवाहिता मासूम बेटे को लेकर पहुंची एसएसपी दफ्तर, बताई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा में बहे युवकों के बारे में पुलिस ने जानकारी की तो उनके नाम 30 वर्षीय आनंद पुत्र भरत सिंह, 18 वर्षीय अभय पुत्र उदयवीर सिंह निवासी गांव भटौना थाना सदर कोतवाली कासगंज बताए गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों को उनकी तलाश में लगाया गया। 

इसके बाद फ्लड पीएसी ने भी उनकी तलाश शुरू की। देर शाम दोनों युवकों में किसी का कोई पता नहीं चला। इस संबंध में उझानी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गंगा में छह लोग डूबे थे जिसमें चार को बचा लिया गया। दो युवक गंगा की तेज धार में बह गए। उनकी तलाश की जा रही है।

कछला गंगा में डूबे युवाओं को तलाशते गोताखोर। संवाद

नदी किनारे खड़े लोग 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed