{"_id":"69b8b0558694b14b5006409d","slug":"sit-reaches-badaun-inspects-crime-scene-at-plant-and-interrogates-security-personnel-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HPCL Murder Case: एसआईटी बदायूं पहुंची, प्लांट में घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षाकर्मियों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPCL Murder Case: एसआईटी बदायूं पहुंची, प्लांट में घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षाकर्मियों से की पूछताछ
Tue, 17 Mar 2026 07:11 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:11 AM IST
सार
बदायूं के एचपीसीएल प्लांट में हुई दो अफसरों की हत्या के मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को एसआईटी प्लांट में पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर कर्मचारियों से पूछताछ की। बयान भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन
एसआईटी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के एचपीसीएल डबल मर्डर केस की जांच के लिए शासन की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) सोमवार शाम बदायूं पहुंचा। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में पहुंची टीम ने शाम पांच बजे सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट का दौरा कर घटनास्थल का मुआयना किया और वहां मौजूद कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
टीम ने घटना से संबंधित रिकॉर्ड देखा और अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई को लेकर पूछताछ की। इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही घटनाक्रम में दोषी अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैंजनी में बने इस प्लांट में उप महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता व सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की 12 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी प्लांट कर्मचारी अजय प्रताप सिंह खुद ही थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
शासन स्तर से गठित की गई है एसआईटी
घटना की जांच के लिए शासन स्तर से तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें बरेली मंडल के आयुक्त भूपेंद्र एस चौधरी, डीआईजी अजय कुमार साहनी व लखनऊ से अपर आयुक्त (खाद्य) कामता प्रसाद शामिल हैं। तीनों ही अधिकारियों ने प्लांट का निरीक्षण किया। स्थानीय कर्मचारियों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
साथ ही सिक्योरिटी गार्डों से भी बात की गई। उस दिन गेट पर तैनात रहे गार्डों से मूसाझाग थाने में पूछताछ भी की गई। मौके पर जिला पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। इनसे भी अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा लिया गया। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई को लेकर भी निर्देश दिए गए।
एसआईटी ने इन बिंदुओं पर मांगा ब्योरा
एसआईटी ने मामले से संबंधित एफआईआर, आरोपी की दुकानों को गिराने से पहले जारी किए गए नोटिस, पीडब्ल्यूडी की पैमाइश रिपोर्ट और आरोपी की मेडिकोलीगल रिपोर्ट भी तलब की है।
एसआईटी ने इन बिंदुओं पर मांगा ब्योरा
एसआईटी ने मामले से संबंधित एफआईआर, आरोपी की दुकानों को गिराने से पहले जारी किए गए नोटिस, पीडब्ल्यूडी की पैमाइश रिपोर्ट और आरोपी की मेडिकोलीगल रिपोर्ट भी तलब की है।