{"_id":"595f97ca4f1c1be2398b477b","slug":"sirajoull-s-broken-line-broken-two-buffaloes-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरासौल में जर्जर लाइन टूटी, दो भैंस मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरासौल में जर्जर लाइन टूटी, दो भैंस मरीं
बिल्सी।
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल सीताराम पट्टी में खेत पर ऊपर से गुजर रही जर्जर बिजली लाइन के टूट गिर जाने से दो भैंसों की करंट लगने से मौत गई। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
गांव के रामचंद्र प्रजापति पुत्र पूरन लाल अपनी भैंसों को गांव के बलवीर शर्मा के खेत में चरा रहा था, तभी अचानक ऊपर से गुजर रही जर्जर बिजली की लाइन टूट कर उनके ऊपर गिर गई। करंट से भैंसें मौके पर मर गईं। दोनों भैंसों की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। गांव के लोगों ने बताया कि बिजली की लाइनें काफी जर्जर स्थिति में है, जो मामूली हवा चलने पर टूट कर गिर जाती हैं। इस कारण आए दिन लोगों को इनसे करंट लगने का खतरा बना रहता है। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को दे दी है।