फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shri Ram refused to return to Ayodhya.

Budaun News: श्रीराम ने अयोध्या लौटने से किया इंकार

Mon, 05 Jan 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram refused to return to Ayodhya.
कथा श्रवण करते सिद्ध बरौलिया और आसपास गांव के लोग। संवाद
उघैती। सिद्ध बरौलिया गांव के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा व्यास पंकज शास्त्री ने भारत मिलाप की कथा सुनाई।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि जब भरत अपनी ननिहाल से अयोध्या लौटे तो उन्हें भगवान श्रीराम नहीं दिखे। परिजनों से पूछने पर उन्हें श्रीराम के वनगमन का पता चला। इसके बाद भरत बिना किसी को कुछ बताए स्वयं भाई श्रीराम से मिलने वन की ओर निकल पड़े। वन में छोटे भाई भरत को देखकर श्रीराम ने उन्हें गले लगा लिया। भरत ने श्रीराम से अयोध्या वापस लौटने की जिद की, लेकिन भगवान श्रीराम ने पितृ आज्ञा का उल्लंघन न करने की बात कहते हुए इन्कार कर दिया।

इस पर भरत उनकी खड़ाऊ लेकर अयोध्या लौट आए। उन्होंने श्रीराम की तरह ही जमीन पर विश्राम कर जीवन यापन किया और राजपाट का संचालन किया। कथा व्यास ने इस प्रसंग के माध्यम से संदेश दिया कि यदि सतयुग की तरह कलियुग में भी भाई-भाई मिलकर रहें तो हर घर अयोध्या बन सकता है। इस दौरान सुरेंद्र शर्मा, देवपाल सिंह, अनिल कटिया, राजेश शंखधार, जितेंद्र मोहन शर्मा, संजीव पाठक, अनिल कटिया हरविलास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed