{"_id":"62ae36921e2e6c3ac97c4479","slug":"shraddha-gupta-summoned-in-sadhna-sharma-murder-case-after-surrendering-in-gangster-badaun-news-bly4887295137","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर में सरेंडर के बाद साधना शर्मा मर्डर केस में श्रद्धा गुप्ता तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर में सरेंडर के बाद साधना शर्मा मर्डर केस में श्रद्धा गुप्ता तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। 23 मई 16 को तत्कालीन डीजीसी साधना शर्मा की शहर से उझानी लौटते समय कार से कुचलकर हत्या करा दी गई थी। इसकी विवेचना में 12 लोगों का नाम प्रकाश में आए थे। इनमें एक नाम साधना शर्मा की सगी बहन श्रद्धा गुप्ता का भी था। उसने कोर्ट से स्टे ले रखा था लेकिन गैंगस्टर के मामले में उसने सरेंडर कर दिया। अब उसे हत्या के मामले में तलब कर लिया गया है।
साधना शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी पीसी शर्मा था। पुलिस के खुलासे में पीसी शर्मा, उसकी पत्नी कमलेश शर्मा, उसका भाई धर्मेंद्र उर्फ कल्लू, उसका साला गिरीश मिश्रा, साधना शर्मा की सगी बहन श्रद्धा गुप्ता, बहनोई श्रवण गुप्ता आदि नेसुपारी देकर मस्ताना, इशरत, पिंटू उर्फ नरेंद्र, राजू उर्फ रियाज, मोहब्बत उर्फ साजिद और यासीन उर्फ बाबा से हत्या कराई थी। सभी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल है। श्रद्धा गुप्ता का नाम मामला क्राइम ब्रांच बरेली ट्रांसफर होने के बाद प्रकाश में आया था। उसने उच्च न्यायालय में आरोप पत्र निरस्त कराने को प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर उसे स्टे मिल गया था। इसमें पुलिस ने सभी आरोपियों पर गैंगस्टर लगाई। इस मामले को भी निरस्त कराने के लिए श्रद्धा गुप्ता ने उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की लेकिन वह निरस्त हो गई। 21 मई 2022 को श्रद्धा गुप्ता ने गैंगस्टर मामले में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बाद श्रद्धा गुप्ता ने 18 जून 2022 को हत्या के मुकदमे में भी तलब कराने को प्रार्थना पत्र दिया। इस पर सुनवाई करते हुए 18 जून 2022 को सीजेएम बदायूं ने श्रद्धा गुप्ता को हत्या के मुकदमे में तलब कर वारंट बना दिए। हत्या में उसकी जमानत खारिज कर दी गई।
हत्यारोपी श्रद्धा गुप्ता ने जिला एवं सत्र न्यायालय में हत्या के मामले में जमानत प्रार्थना पत्र लगाया है। इसकी सुनवाई को कोर्ट ने 28 जून 2022 तारीख तय की है। एससी एसटी एक्ट न्यायालय में हत्या के इस मामले में वादिनी विपर्णा गौड़ की मुख्य परीक्षा पूर्ण हो चुकी है जिसमें लगातार जिरह चल रही है। इस मामले में 23 जून 2022 की तारीख मुकर्रर की गई है।