{"_id":"590493f34f1c1b9b09c0c808","slug":"shows-in-dance-compition-and-neighar-worlds","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस कंपटीशन में शगुन और निहारिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस कंपटीशन में शगुन और निहारिका अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल डांस डे
- फोटो : अमर उजाला
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को इंटरनेशनल डांस डे मनाते हुए छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से मनमोह लिया।
डांस कंपटीशन का शुभारंभ भाजपा नेता हरवंश पहलवान और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इंद्रजीत कौर म्यूजिकल अकादमी की देखरेख में डांस कंपटीशन के दौरान छात्राओं ने फिल्मी गीतों की धुन पर मनमोहक प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में शगुन प्रथम, पलक द्वितीय और कशिश को तृतीय स्थान मिला। सीनियर वर्ग में निहारिका प्रथम, रिषिता द्वितीय और अनन्या ने तृतीय स्थान पाया। इसके अलावा प्रतिभागियों ने कपल डांस से लेकर काला चश्मा और आजा नचले शीर्षक शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पहलवान ने नकद धनराशि से पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुजाता माथुर, सुदर्शना भाटिया, अनमता खान, देवेंद्र धींगड़ा, दीक्षा छाबड़ा, मोहम्मद इकबाल, मीरा यादव, रेनू चावला, अमिता शर्मा, विभा यादव, पूजा अदलक्खा, सपना, नीरू, दीक्षा और सुरभि आदि मौजूद रही।