{"_id":"59ce4d3d4f1c1baa538b4e19","slug":"shobhayatra-of-sai-baba-takes-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू, पहले दिन निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू, पहले दिन निकाली शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Fri, 29 Sep 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
Sai Shobhayatra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूराम धर्मशाला वाले साईं मंदिर के 10वें वार्षिकोत्सव का शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हो गया। पहले दिन महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। साईं मंदिर को मनमोहक अंदाज में सजाया गया। दोपहर में श्रद्धालुओं ने साईं पालकी (शोभायात्रा) निकाली। शोभायात्रा में भजनों की गूंज रही। वार्षिकोत्सव प्रात: शुरू हुआ। यजमानों ने पूजन कराया। शोभायात्रा शुरू होने से पहले पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने पालकी उठाई। साईं के जयकारों की गूंज के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली तो रास्ते में श्रद्धालुओं ने पालकी पर फूल बरसाए। साईं बाबा की पालकी के आगे-आगे श्रद्धालुओं ने सफाई भी की। स्टेशन रोड, घंटाघर चौराहे और कछला रोड बाजार में पालकी का जोरदार स्वागत किया गया। पंजाबी कॉलोनी में भी शोभायात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया।
लौटते में र्साइं भक्तों ने मंदिर पहुंचकर बाबा का गुणगान किया। देर शाम तक धार्मिक कार्यक्रम चले। प्रसाद भी वितरित किया गया। शोभायात्रा और कार्यक्रम में कृष्णगोपाल, रामकिशोर गुप्ता, विष्णु भगवान गुप्ता, बृजकिशोर देवेंद्र मोहन, अच्युतानंद, कौशल, विक्की, पुरुषोत्तम दास, नवनीत वार्ष्णेय, शेखर शर्मा, शंकर गुप्ता, रजत गुप्ता, केशव गर्ग और सुशील साहू आदि शामिल थे। इधर, आयोजक कृष्ण भगवान ने बताया कि वार्षिकोत्सव का समापन शनिवार को भंडारे से होगा।