फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shobhayatra extracted, the life status of nine Goddesses in the temple

शोभायात्रा निकाली, मंदिर में नौ देवियों की प्राण प्रतिष्ठा

Fri, 19 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी Updated Fri, 19 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Shobhayatra extracted, the life status of nine Goddesses in the temple
शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला
बड़ी माता के मंदिर में महंतों ने कराया हवन-पूजन      
विज्ञापन

व्यापारी नेता मुरली मनोहर सिंघल की यजमानी में शुक्रवार को बड़ी माता के मंदिर में नौ देवियों की मूर्तियों की धूमधाम से प्राण प्रतिष्ठा की गई। महंतों की टोली ने हवन-पूजन कराया। मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मेन मार्केट में शोभायात्रा भी निकाली। 

मूर्तियों को धार्मिक विधि विधान से जागृत किया गया। अगले दिन यज्ञ कराया गया। शुक्रवार सुबह नौ देवियों की मूर्तियों की शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मेन मार्केट में पहुंची। स्टेशन रोड बाजार में दुकानदारों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। कछला रोड बाजार में मूर्तियों का पूजन भी किया गया। शोभायात्रा में शामिल कलाकारों ने करतब भी दिखाए। काली अखाड़े में शामिल कलाकारों का प्रदर्शन मनमोहक रहा। दोपहर बाद मंदिर परिसर पहुंची शोभायात्रा धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। महंतों में शामिल रामदास शर्मा, प्रीतमलाल शर्मा, चंद्रपाल आचार्य महेश शर्मा और आचार्य प्रवीण शर्मा ने मंत्रोच्चार कर पूजन किया। हवन के दौरान यजमान मुरली मनोहर सिंघल ने आहुतियों अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की। बाद में प्रसाद भी बांटा गया। इस मौके पर विट्टू सचदेवा, मनोज गोयल, राजीव अग्रवाल, पुरुषोत्तम दास, अभिनव सक्सेना, दिलीप वार्ष्णेय, राजीव सक्सेना और मुकुल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed