फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shivbhakts enjoying Kanwar Yatra 2017

जिधर देखा उधर दिखे शिव के दीवाने

Mon, 31 Jul 2017 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Mon, 31 Jul 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
Shivbhakts enjoying Kanwar Yatra 2017
Kanwariyas

सावन के चौथे सोमवार को हर तरफ माहौल शिवमय नजर आया। बुर्राफरीदपुर और बड़े महादेव के मंदिरों में हजारों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक किया। शिवलिंग पर बेलपत्री भी अर्पित की गई। मंदिरों में जलाभिषेक से पहले कछला गंगाघाट पर शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर कांवड़ पूजन किया। हाईवे पर बम-बम भोले की गूंज के साथ कांवड़ियों की टोलियों के कलाकारों ने मनमोहक नृत्य किया।    कछला गंगाघाट पर शिवभक्तों के स्नान का दौर रविवार शाम से शुरू होकर सोमवार सुबह तक चला। घाट पर बूंदाबांदी के बीच भी आस्था कमजोर नहीं पड़ी। कांवड़ पूजन के दौरान शिवभक्तों ने गंगा में दुग्धाभिषेक किया तो मंत्र गूंजने लगे। शिवभक्तों ने घाट पर ही कांवड़ की आरती की। घाट से शिवालयों की ओर निकलीं शिवभक्तों की टोलियों में अजीब नजारे भी देखने को मिले। शिवभक्तों का मनोरंजन करते हुए चल रहे कलाकारों ने मनमोहक अंदाज में नृत्य किया। देर रात निकलीं शिवभक्तों की टोलियों के समय शोर शराबा भी काफी रहा। कांवड़ियों की झांकियों भी एक से बढ़कर एक सुंदर नजर आईं। बदायूं के कांवड़ियों की झांकी अब तक की सभी झांकियों से ज्यादा ऊंचाई वाली थी। ऊंचाई की वजह से पुलिस को मेन मार्केट की बिजली सप्लाई भी बंद करानी पड़ी।      

विज्ञापन

इसके अलावा जलाभिषेक के दौरान इलाके में बुर्राफरीदपुर के शिवमंदिर में सर्वाधिक भीड़ रही। शिवभक्तों ने मंदिर परिसर की परिक्रमा की। बडे़ महादेव और भूतेश्वर मंदिर में भी शिवभक्तों ने पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर बेलपत्री अर्पित की। जलाभिषेक के दौरान भगवान शिव के लिए मंत्रोच्चार किया गया। जलाभिषेक दोपहर तक किया गया। बुर्राफरीदपुर के मंदिर परिसर में मेला भी लगा। मेले में आसपास इलाके के लोगों के साथ महिलाओं ने खरीदारी की। व्यवस्थाओं से जुड़े भक्तों में रंधावा यादव, संतराम सिंह अवनीश और चरनसिंह ने बताया-जलाभिषेक की शुरुआत तड़के पांच बजे से हो गई थी। बच्चों ने मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed