फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   shiksha mitra ends fast but protest continues

आमरण अनशन खत्म पर आंदोलन जारी

Wed, 02 Aug 2017 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Wed, 02 Aug 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
shiksha mitra ends fast but protest continues
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समायोजन रद्द होने के बाद हफ्ते भर से धरने पर बैठे शिक्षामित्रों ने आंदोलन जारी रखा है। शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए आश्वासन को मानने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक लिखित और सही तरह से सरकार की ओर से निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। उनका कहना है कि वे स्कूल जाने के बाद धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। हालांकि बिसौली विधायक कुशाग्र सागर ने शिक्षामित्रों का आमरण अनशन खत्म करवा दिया है। बता दें कि 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के समायोजन रद्द करने के बाद शिक्षामित्रों ने शहर के मालवीय आवास गृह पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने आमरण अनशन भी शुरू कर दिया था। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उनका कहना है कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करे और उनके हित के लिए कोई रास्ता निकाले। उनका कहना है कि अगर 15 दिन में उनकी मांगों को पूरा नही किया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे। हालांकि शिक्षामित्रों ने फिलहाल आमरण अनशन खत्म कर दिया है। बुधवार को मौके पर निर्भान सिंह, रवेंद्र सिंह, सतीश चंद्र गुप्ता, राजीव सिंह, बाबू खां, मुनेंद्र सिंह, विनोद राठौर, अनेकपाल, अवनीत कुमार, ओमेंद्र, राम गोपाल, मृदुलेश, जितेंद्र मिश्रा, सीमा भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed