फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shicshamitron the BSA office Scope , seeking appointment letter

शिक्षामित्रों ने बीएसए दफ्तर घेरा, नियुक्ति पत्र की मांग

Sat, 02 May 2015 07:47 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 02 May 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर शनिवार को रिक्त पदों के सापेक्ष आ रहे 650 शिक्षामित्रों ने बीएसए दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एकत्र होकर नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग की। चेतावनी दी अगर जल्द नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बीएसए ने आश्वासन दिया कि सोमवार को उन्हें बीआरसी केंद्र पर नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।

विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में करीब 1566 शिक्षामित्रों का समायोजन किया जाना है। लेकिन 650 पद होने के कारण पहले इतने ही शिक्षामित्रों को नियमित किया जाना है। बाकी प्रमोशन के बाद रिक्त होने के बाद समायोजित किया जाएगा। कार्रवाई को बढ़ाते हुए शिक्षामित्रों को नियमित किए जाने को लेकर काउंसिलिंग भी कराई जा चुकी है। वहीं अब नियुक्ति पत्र दिए जाने की कार्रवाई बाकी है। शनिवार को नियुक्ति पत्र न मिलने से खफा शिक्षामित्र बीएसए दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल से दो मई आ गई। लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं बांटे गए। उन्होंने आवाज उठाते हुए कहा अगर जल्द नियुक्ति पत्र नहीं मिले तो वह धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इधर, बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने आश्वासन दिया कि सोमवार को बीआरसी केंद्र से नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। इस मौके पर राजेश गुप्ता, ओमेंद्र शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, आराम सिंह यादव, उमेश यादव, ओमवीर, शिवते अली, मनोज कुमार, चरन सिंह, फुरकान सिंह, अनिल कुमार, शिवकुमार, सरिता रानी, कल्पना सक्सेना, राजेश्वरी, गजाला, नीरज शर्मा, अशरफ अली, राकेश कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed