फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sharad Purnima Ganga Grand Faith inundation

शरद पूर्णिमा पर गंगा पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 28 Oct 2015 12:15 AM IST
उझानी/कछला
उझानी/कछला Updated Wed, 28 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sharad Purnima Ganga Grand Faith inundation
शरद पूर्णिमा पर सोमवार को गंगाघाट पर हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। गंगा घाट पर आस्था का सैलाब नजर आया।
विज्ञापन

गंगा स्नान के लिए कछला गंगाघाट पर तड़के से भीड़ जुटने लगी। हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ्य दिया। घाट पर ही पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने कीर्तन किया। बच्चों के मुंडन संस्कार कराए गए। घाट पर हर-हर गंगे गूंजता रहा। कई परिवार के लोगों ने कन्या भोज कराया। पुलिस सूत्रों पर गौर करें तो करीब 70 हजार लोगों ने डुबकी लगाई। एसडीएम प्रदीप कुमार और सीओ वंशराज यादव के साथ नायब तहसीलदार राधेश्याम, ईओ लालचंद्र भारती ने व्यवस्था पर नजर रखी।
विज्ञापन

डूबने से बचे तीन श्रद्धालु
उझानी।
स्नानार्थियों में से कुछेक युवक नहाते वक्त नो एंट्री जोन में रेलवे के पिलर के पास पहुंच गए। हाथरस निवासी श्रद्धालुओं रवेंद्र पुत्र दिवाकर डूबने लगा तो शोर मच गया। राजस्व कर्मी ओमबाबू नागेंद्र ने गोताखोरों की मदद से उसे सकुशल निकलवा लिया। कासगंज के दो युवक भी डूबने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के पास घंटों तक लगा जाम
कछला।
श्रद्वालुओं की भीड़ अधिक होने की वजह से बरेली-मथुरा हाईवे से जुड़े पुल पर आवागमन का लोड बढ़ गया। प्राइवेट वाहनों को भी बेतरतीब ढंग से खड़े किए जाने से रोडवेज बसों समेत ट्रकों को निकलने में दिक्कत हुई। पूर्वाह्न में जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed