{"_id":"62fccabf8695da71537d9034","slug":"sexual-assault-with-girl-in-pathology-lab-treatment-going-on-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैथोलॉजी लैब में दुष्कर्म: सब्जी खरीदने गई थी युवती, घर आते ही बेहोश हो गई, महिला अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैथोलॉजी लैब में दुष्कर्म: सब्जी खरीदने गई थी युवती, घर आते ही बेहोश हो गई, महिला अस्पताल में चल रहा इलाज
Wed, 17 Aug 2022 04:32 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं।
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 17 Aug 2022 04:32 PM IST
सार
युवती मंगलवार दोपहर सब्जी खरीदने निकली थी। शाम चार बजे घर आई तो बेहोश हो गई। उसके बाद परिवार वाले उसे महिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में स्थित एक पैथोलॉजी लैब में 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। युवती को बेहोशी की हालत में महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एक अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवती मूल रूप से बरेली की रहने वाली है। परिवार वालों के अनुसार, वह मंगलवार दोपहर सब्जी खरीदने निकली थी। शाम चार बजे घर आई तो बेहोश हो गई। उसके बाद परिवार वाले उसे महिला अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि घर से निकलने और लौटने के बीच में ही उससे दुष्कर्म की वारदात हुई है।
विज्ञापन