{"_id":"5e7520148ebc3e768b4980a3","slug":"sexual-abuse-video-viral-badaun-news-bly400287249","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखाकर हाईस्कूल के छात्र का यौन शोषण, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा दिखाकर हाईस्कूल के छात्र का यौन शोषण, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के एक स्कूल में 10वीं की पढ़ाई कर रहे एक छात्र के यौन शोषण का मामला सामने आया है। छात्र का आरोप है कि एक युवक ने उसे रेलवे स्टेशन के नजदीक बुलाया था। वहीं नजदीक एक मकान में ले गया और तमंचे के बल पर उसका यौन शोषण किया। फिर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। उसके पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
सोलह वर्षीय छात्र कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी है। उसके पिता का आरोप है कि कुछ दिन से उनका बेटा काफी परेशान दिखाई दे रहा था। उन्होंने कई बार पूछने की कोशिश की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। अभी दो दिन पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। उससे बात करते समय उनका बेटा और परेशान हो गया। उन्होंने बेटे से बात करने की कोशिश की तो वह घर से भाग गया। शाम को लौटा तो उन्होंने प्यार से पूछा। तब उसने बताया कि 14 मार्च को एक परिचित लड़के ने उसे रेलवे स्टेशन के पास बुलाया था। वह उसे एक मकान में ले गया। वहां उसने तमंचे के बल पर उसका यौन शोषण किया। उसकी एक वीडियो भी बना ली। तब से वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। एक बार वह सात हजार रुपये दे चुका है। अब उसने दस हजार रुपये मांगे हैं। जिसकी उसने कॉल रिकॉर्ड कर ली है। जो मैसेज भेजे गए थे, उसने पुलिस को दिखाए हैं। बताते हैं कि इस संबंध में एक आरोपी पकड़ा गया है। छात्र के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली ओमकार सिंह ने बताया कि यह मामला कोतवाली आया था लेकिन घटनास्थल सिविल लाइंस क्षेत्र का है। इसलिए पीड़ित को सिविल लाइंस भेज दिया है। जबकि सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने तहरीर मिलने से इंकार किया है।