फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Set up camps in places with less vaccination

कम टीकाकरण वाली जगहों पर लगाएं कैंप

Sat, 25 Dec 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Set up camps in places with less vaccination
अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक लेतीं डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। डीएम दीपा रंजन का कहना है कि जिन स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की स्थिति अच्छी नहीं है वहां स्वास्थ्य विभाग शिविर लगवाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि शेष बचे टीकाकरण को गति से पूरा कराएं। टीकाकरण से वंचित लोगों का डाटा निकाला जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान, कोटेदार, सचिव, आंगनबाड़ी और नगरीय क्षेत्रों में ईओ, वार्ड सदस्य के सहयोग से छूटे हुए लोगों का घरों से बुलाकर टीकाकरण कराया जाए। कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहने पाए। जिन गांवों, मोहल्लों में अधिक संख्या में लोग टीकाकरण से वंचित रह गए हैं वहां प्राथमिकता के आधार पर कैंप लगाकर टीकाकरण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि कार्य की मॉनिटरिंग भी नियमित रूप से होती रहे। लक्ष्य के सापेक्ष कम टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों से अवकाश के दिनों में भी टीकाकरण कराकर कार्य पूरा किया जाए। डीएम ने कहा कि टीकाकरण को लेकर मन में कोई वहम न पालें, स्वयं भी जागरूक हों और अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसलिए टीकाकरण अवश्य कराएं, ओमिक्रॉन वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। इसलिए सतर्कता बरतें। इस मौके पर सीडीओ ऋषिराज, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed