फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sesamani Pandey made CDO, Goodlal went to Lucknow

शेषमणि पांडेय बने सीडीओ, अच्छेलाल लखनऊ गए

Mon, 29 May 2017 12:14 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 29 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sesamani Pandey made CDO, Goodlal went to Lucknow
तबादला - फोटो : अमर उजाला
-राजकुमार सिटी मजिस्ट्रेट, महेंद्र एडीएम एफआर बनाए गए
विज्ञापन

-बलराम होंगे एडीएम न्यायिक, जिले के दो एसडीएम भी हटाए गए

शेषमणि पांडेय अब जिले के नए सीडीओ होंगे। वह इलाहाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त के पद से स्थानांतरित करके यहां भेजे गए हैं। रविवार को सीडीओ अच्छेलाल सिंह यादव का शासन ने तबादला कर दिया। सपा सरकार के चहेते रहे अच्छेलाल को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा लखनऊ में विशेष सचिव बनाकर यहां से हटाया गया है।

प्रदेेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिले में दूसरा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसमें राजकुमार द्विवेदी यहां के नए सिटी मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। वह इलाहाबाद में एसडीएम हैं। यहां सिटी मजिस्ट्रेट के पद से हटाए गए श्रीराम यादव का तबादला ललित जिले में एडीएम न्यायिक के पद पर हुआ है। इसके साथ ही एडीएम वित्त एवं राजस्व हवलदार यादव को भी यहां से हटा दिया गया है। उन्हें सिंचाई भूमि अध्याप्ति लखनऊ में उपनिदेशक बनाकर भेजा गया है। एडीएम एफआर के पद पर महेंद्र सिंह की तैनाती हुई है। वह उपभूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ के पद से यहां भेजे गए हैं। जिले में एडीएम न्यायिक के पद पर गोरखपुर से बलराम सिंह को भेजा गया है। वह वहां एसडीएम हैं। एसडीएम विधान जायसवाल का तबादला भी बदायूं से बागपत में एडीएम न्यायिक के पद पर कर दिया गया है। जिले से एसडीएम रणविजय सिंह स्थानांतरित करके गाजीपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी बनाए गए हैं। बता दें कि सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद इन अधिकारियों का तबादला तय माना जा रहा था और ये अधिकारी भी अपने तबादले का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed