{"_id":"6a690a1f4d4d36f0c10d8296","slug":"self-help-group-women-will-make-four-lakh-tricolours-badaun-news-c-123-1-bdn1037-169511-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनाएंगी चार लाख तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनाएंगी चार लाख तिरंगा
विज्ञापन
बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं देशभक्ति के साथ रोजगार भी अर्जित करेंगी। शासन की ओर से विभाग को 4 लाख तिरंगा तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है।
इस लक्ष्य को पूरा करने की जिम्मेदारी जिले के विभिन्न ब्लॉकों में संचालित स्वयं सहायता समूहों को दी गई है। समूह की महिलाएं घरों में ही तिरंगा तैयार करेंगी। इसके लिए उन्हें कच्चा माल और प्रशिक्षण विभाग की ओर दिया जाएगा। झंडा निर्माण से महिलाओं को न केवल काम मिलेगा, बल्कि उनकी आमदनी भी बढ़ेगी।
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए समूहों को समय-सीमा के अंदर उत्पादन पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। समूह की महिलाओं ने कहा कि उन्हें इस काम से खुशी है। एक तरफ वे देश के लिए तिरंगा तैयार करेंगी, दूसरी तरफ इससे उनके परिवार को आर्थिक सहयोग भी मिलेगा।
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से इस बार चार लाख तिरंगे तैयार किए जाएंगे। तैयार तिरंगे सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और आमजन तक 15 अगस्त से पहले पहुंचाए जाएंगे। - रवि प्रकाश सिंह, डीसी एनआरएलएम