फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sekupur Sugar Mill The power cut

शेखूपुर चीनी मिल की बिजली कटी

Thu, 19 Mar 2015 12:43 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 19 Mar 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे वसूली अभियान में किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर का बिजली कनेक्शन काटा गया है। चीनी मिल पर 5.16 लाख रुपये का बकाया है। इसके अलावा महत्वपूर्ण विभागों में से एआरटीओ ऑफिस और लघु सिंचाई विभाग का भी बकाया में कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब डेढ़ माह से बिजली विभाग अभियान चला रहा था। इसके साथ अब बकाया बसूली अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को चलाए गए विशेष बिजली अभियान के आधार पर एसडीओ सदर ने बताया कि शेखूपुर चीनी मिल की बिजली काट दी गई है। चीनी मिल पर बिजली विभाग का 5.16 लाख रुपये वकाया है। 3.70 लाख रुपये में एआरटीओ कार्यालय, 1.25 के बकाया में लघु सिंचाई विभाग को कनेक्शन काटा गया। इसके अलावा विनीता सक्सेना के ईंट भट्ठा का भी कनेक्शन काटा गया है।
विज्ञापन

शहर में लाखों के बकाये में छह सड़का पर पांच, ढाक वाली ज्यारत क्षेत्र में छह, नवादा में आठ और सालारपुर ऐरिया में पांच बिजली बकाएदारों के कनेक् शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सचेंज के पास ट्रांसफार्मर का तेल चोरी
टेलीफोन एक्सचेंज के पास शहर में चोरों ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया। इससे नई सराय समेत बड़े इलाके की बिजली गुल हो गई है। जेई आरके वर्मा की ओर से इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
जीएम बोले ऐसे कैसे काट देंगे बिजली
सहकारी चीनी मिल के जीएम राजीव जैन ने कहा है कि बिजली मिल के अध्यक्ष डीएम होते हैं। ऐसे बिजली कैसे काट दी जाएगी। उनका बिजली बिल का बकाया भी नहीं है। अगर, बिजली कटती है तो डीएम को रिपोर्ट करेंगे।

मिल की बकाया में पहले भी कटी है बिजली
एसडीओ छैल बिहारी ने कहा है कि मिल की बकाया में पहले भी बिजली कटी है। रुटीन में उनकी बिजली काटनी पड़ी है। अगर, वह विच्छेदन से बचना चाहेंगे तो बकाया जमा करवा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed