{"_id":"65e884947f8e6ab4588f7f678c07f7e3","slug":"security-have-to-submit-by-the-condidates-of-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी और प्रस्तावक होंगे मुचलका पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी और प्रस्तावक होंगे मुचलका पाबंद
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 20 Nov 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़बड़ी होने पर एक लाख का जुर्माना वसूला जाएगा
डीएम, एसएसपी और सीडीओ ने लिया नामांकन प्रक्रिया का जायजा
शुक्रवार को जिलाधिकारी शंभूनाथ, एसएसपी सौमित्र यादव और मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ब्लाक कादरचौक, उझानी, सालारपुर तथा ब्लाक जगत में चल रही नामांकन प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे। जिलाधिकारी ने समस्त निर्वाचन अधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों को हिदायत दी है कि प्रतीक चिन्ह आवंटन के दिन ब्लाक स्तर पर ही सभी प्रत्याशियों की बैठक कर आचार संहिता के बारे में विस्तार से समझा दिया जाए। अन्यथा किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर किसी के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। चारों ब्लाकों में भारी भीड़भाड़ के बीच नामांकन प्रक्रिया चलती मिली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने समस्त थाना अध्यक्षों को हिदायत दी कि वह अपने-अपने क्षेत्र के प्रधान पद प्रत्याशियों उनके परिवार के मुख्य सदस्यों और प्रस्तावकों को मतदान से पूर्व मुचलका पाबंद अवश्य कर दिया जाए। किसी भी प्रत्याशी द्वारा किसी प्रकार अव्यवस्था अथवा शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न किया जाता तो उससे मुचलका राशि एक लाख रुपये की वसूली के साथ नियमानुसार कार्रवाही अवश्य की जाए। मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि नामांकन पत्रों को भलीभांति जांचने के बाद ही प्राप्त किया जाए और कोई कमी पाई जाती है, तो उसको मौके पर ही दुरुस्त करा लिया जाए।
यहां होगा प्रशिक्षण, रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
बदायूं। पंचायत सामान्य निर्वाचन के प्रथम चरण का प्रशिक्षण 24 नवंबर को ब्लाक दहगवां के कार्मिकों को एसएस इंटर कॉलेज जरीफनगर, इस्लामनगर के कार्मिकों को केएम इंटर कॉलेज इस्लामनगर तथा सहसवान के कार्मिकों को प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहीं से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। यहीं स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। मतगणना भी यहीं कराई जाएगी। द्वितीय चरण के मतदान के लिए 27 नवंबर को ब्लाक सालारपुर तथा जगत के कार्मिकों का प्रशिक्षण स्थानीय मंडी समिति, बदायूं तथा ब्लाक उझानी का मंडी समिति उझानी तथा कादरचौक का गढ़ी बाबा मुन्ना लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज कादरचौक में होगा। यहीं स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टियों की रवानगी तथा मतगणना कराई जाएगी। तृतीय चरण के मतदान के लिए दो दिसंबर को ब्लाक दातागंज के मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला, म्याऊं का नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज अलापुर, उसावां का महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उसावां प्रथम में एवं ब्लाक समरेर के कार्मिकों को जूनियर हाईस्कूल झुकसा समरेर में कराया जाएगा। चतुर्थ चरण में लगे ब्लाक अंबियापुर के मतदान कार्मिकों को छह दिसंबर को मंडी समिति बिल्सी, बिसौली के कार्मिकों को मदन लाल इंटर कालेज बिसौली, आसफपुर के कार्मिकों को क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान आसफपुर तथा ब्लाक वजीरगंज के मतदान कार्मिकों को मुन्ना लाल इंटर कॉलेज वजीरगंज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हीं स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। यहीं मतपेटिकाएं जमा कराई जाएंगी। इन्हीं स्थानों पर स्ट्रांग रूम बनाकर मतगणना कराई जाएगी। मतदान से एक दिन पूर्व इन्हीं स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।