{"_id":"59ce4e1a4f1c1bdb538b4f73","slug":"security-beefed-up-for-dussehra-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Fri, 29 Sep 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल की तरह गांधी ग्राउंड पर दशहरा की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। इससे पहले शनिवार को यहां विजय जुलूस निकाला जाएगा। दशहरा पर भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। शहर के गांधी ग्राउंड पर हर साल की तरह इस साल भी रावण दहन होगा। इससे पहले शहर में शाम चार बजे श्रीरधुनाथ मंदिर से विजयी जुलूस निकाला जाएगा। जो शहर के प्रमुख मार्गों पर होते हुए गांधी ग्राउंड पर जाकर समाप्त होगा। बाद में भगवान श्रीराम-रावण में युद्ध की लीला का मंचन होगा। इसके बाद में शाम सात बजे रावण के पुतले का दहन होगा। इधर शुक्रवार को गांधी ग्राउंड पर श्री राम रामलीला महोत्सव की ओर लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया।
पुलिस अलर्ट
दशहरा को शांतिपूर्वक तरीके से मनाने और रावण दहन को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने दशहरा को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग कर शहर में सुरक्षा के कड़े पुख्ता इंतजाम को कहा। एसएसपी ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी। दशहरा ग्राउंड के आसपास वाहनों की चेकिंग, शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए है। दशहरा पर कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए चार एसओ, तीन इंस्पेक्टर, 12 दरोगा, एक महिला दरोगा, 50 कांस्टेबल और 12 महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है।