{"_id":"32686c11ddd17636815e029d5d117312","slug":"second-cutoff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी तैयारियों के चलते नहीं हो सकेगी सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी तैयारियों के चलते नहीं हो सकेगी सूची जारी
badaun
Updated Wed, 28 Jan 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से अधूरी तैयारियों के चलते 29 को जारी होने वाली प्रशिक्षु भर्ती की दूसरी कटऑफ जारी नहीं हो सकेगी। डायट प्रशासन की माने तो बीएसए कार्यालय ने अभी तक मौखिक सूचना ही दी है। जबकि ज्वाइन कर चुके अभ्यर्थियों की अभी तक लिखित सूचना दी जानी बाकी है। बताते हैं कि इसके उपरांत ही दूसरे चरण की कटऑफ जारी कर बीएसए दफ्तर को सूची उपलब्ध कराई जाएगी।
चौथी काउंसिलिंग कराने के बाद जहां 19 जनवरी से नियुक्ति पत्र बांटते हुए 27 जनवरी तक स्कूलों में ज्वाइन करने के आदेश दिए गए थे। वहीं 29 जनवरी को दूसरे चरण की कटऑफ जारी करने के लिए कहा गया था लेकिन समय में कटऑफ जारी होने की संभावना नहीं लग रही है। डायट के लोगों की माने तो पहले चरण के नियुक्ति पत्र देने में एक दिन की देरी कर दी गई थी। लिहाजा इस बार भी देरी की उम्मीद है।
बताते हैं कि पहले चरण की नियुक्ति ले चुके अभ्यर्थियों की सूची भी बीएसए कार्यालय द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई है। हालांकि मौखिक तौर पर बता दिया गया है। जब सूची आएगी इसके उपरांत दूसरी कटऑफ जारी कर दी जाएगी। इसमें दो से तीन दिन का समय लगने की आशा जताई जा रही है।
विज्ञापन
डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा बताते हैं कि 27 जनवरी को ही बीएसए ऑफिस से सूची मांगी जा चुकी है। जो अगले दिन तक भी उपलब्ध नहीं कराई गई। सूची मिलते की कार्रवाई बढ़ा दी जाएगी, तैयारियां पूरी हैं।