फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SDM raid in hospitals

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे निजी अस्पतालों पर एसडीएम का छापा, दो अस्पतालों को नोटिस

Fri, 20 Mar 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
SDM raid in hospitals
सहसवान। एसडीएम लाल बहादुर ने बृहस्पतिवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इमरान सिद्दीकी के साथ स्टेट बैंक और बिसौली रोड स्थित अस्पतालों पर बृहस्पतिवार को अचानक छापा मारा। एसडीएम के साथ पहुंची टीम को देखकर अस्पताल कर्मचारी भाग गए। दोनों अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे थे, जिन्हें नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम लाल बहादुर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहले ख्वाजा गरीब नवाज अस्पताल पहुंचे। टीम के पहुंचते ही यहां काम करने वाले कई कर्मचारी भाग गए। तमाम अनियमितताएं मिलीं। जांच में पता लगा कि रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। इसके बाद वह स्टेट बैंक रोड स्थित मैक्स-2 अस्पताल पहुंचे। यहां काम करते हुए सिर्फ दो लोग मिले। डिग्री दिखाने को कहा तो डिग्री और रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सके। एसडीएम ने दोनों अस्पतालों को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर डॉक्टरों के नाम, डिग्री और रजिस्ट्रेशन के कागजात दिखाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न होने पर दोनों अस्पतालों को सील करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed