{"_id":"6877b6a6d5f2878563fdc1b01cb53215","slug":"sdm-and-dco-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलड़िया मंडी में एसडीएम और डीसीओ ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलड़िया मंडी में एसडीएम और डीसीओ ने मारा छापा
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम ने फरीदपुर को द्वारिकेश शुगर मिल और शाहाबाद चीनी मिल, शेखूपुर चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर तोल सही पाई गई। इसके बाद टीम गुलड़िया मंडी पहुंची, जहां टीम को दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली मिले। पुलिस सहित पहुंची अधिकारियों की टीम को देखकर गन्ना किसान और माफिया भाग गए। इस दौरान करीब मंडी में टीम ने करीब एक दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिए, जिन्हें पुलिस को थाने में जाने के निर्देश दिए।
टीम के वापस चले जाने पर पुलिस और गन्ना किसानों की भिड़ंत हो गई। किसान उनके ट्रैक्टर ट्रालियों को ले जाने का विरोध और किसानों ने पिछला बकाया भुगतान कराने की मांग कर रहे थे। मूसाझाग एसओ रवींद्र वर्मा बमुश्किल दो ट्राली थाने में ले जा सके। कई किसानों ने ट्रालियों की हवा निकाल दी तो कुछ ने पहिए पंचर कर दिए। किसानों और पुलिस में नोकझोंक देर शाम तक होती रही।
अवैध रूप से गन्ना की खरीद करने वालों और बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान जो लोग भी मिलेंगे, उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी