फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Scorched farmer dies in Saifai due to electrocution

करंट लगने से झुलसे किसान ने दम तोड़ा

Fri, 22 Oct 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Scorched farmer dies in Saifai due to electrocution
महावीर फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
दहगवां/जरीफनगर (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दांदरा में बिजली लाइन टूटकर गिरने से करंट से झुलसे किसान की छह दिन बाद सैफई के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिवारवाले उसके शव को गांव ले आए। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दांदरा गांव निवासी शंकरलाल अपनी पत्नी ममता को एक बुग्गी पर बैठाकर खेत से बाजरा काटने जा रहे थे। वह गली से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में शंकरलाल की पत्नी और गांव के ही महावीर (60) आ गए थे। दोनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उस दौरान महावीर भी बुग्गी लेकर खेत पर चारा काटने जा रहे थे। करंट लगने से उनके और शंकरलाल के बैल की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार वाले दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां से महावीर को सैफई रेफर कर दिया गया। बुधवार रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed