{"_id":"5ebd83cc8ebc3e90ae67bbba","slug":"school-fees-relief-in-lockdown-badaun-news-bly405850380","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: अभिभावकों को नहीं देना होगा मेंटिनेंस और ट्रांसपोर्ट शुल्क, डीएम ने स्कूल प्रबंधकों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: अभिभावकों को नहीं देना होगा मेंटिनेंस और ट्रांसपोर्ट शुल्क, डीएम ने स्कूल प्रबंधकों को दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डीएम कुमार प्रशांत ने गुरुवार को प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि अभिभावकों से मेंटीनेंस और ट्रांसपोर्ट चार्ज नहीं लिया जाएगा। यदि किसी विद्यालय की ओर से अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव बनाने की कोशिश की गई तो प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डीएम ने कहा है कि जो अभिभावक फीस देने में सक्षम हैं और वह स्वेच्छा से फीस देना चाहते हैं तो जमा कर लें, लेकिन किसी भी अभिभावक पर दबाव नहीं बनाया जाएगा। यदि किसी अभिभावक पर दबाव बनाया जाए तो तुरंत जिला विद्यालय निरीक्षक या डीएम से शिकायत करें। शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। स्टेशनरी की दुकानों को खुलने की अनुमति दी जा चुकी है। ऐसे में दुकानदार पाठ्य सामग्री को निर्धारित मूल्य से अधिक में न बेचें, अन्यथा कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि अभिभावक बिल्कुल परेशान न हों, घर में बच्चों को कोरोना से बचाव के उपाय बताएं। स्वच्छता और सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। कोरोना को लेकर खुद भी जागरूक हों और दूसरों को भी करें।