फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   school fees during lockdown

स्कूल फीस के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने पर होगी कार्रवाई : डीएम

Mon, 11 May 2020 10:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
school fees during lockdown
बदायूं। विद्यालय प्रबंधकों द्वारा अभिभावकों से दबाव बनाकर फीस वसूली जा रही है। इसकी जानकारी डीएम तक पहुंचने पर उन्होंने निर्देश दिए है कि लॉकडाउन में तीन माह की फीस अभिभावकों से किसी दशा में दबाव बनाकर नहीं ली जाएगी। यदि किसी विद्यालय ने अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव बनाने की कोशिश की, तो उसके प्रबंधक के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि संज्ञान में आ रहा है कि कुछ विद्यालय अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं। यह ठीक नहीं है। जो अभिभावक फीस देने में सक्षम हैं और वह स्वेच्छा से फीस देना चाहते हैं तो जमा कर लें, लेकिन किसी भी अभिभावक पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। यदि किसी अभिभावक पर दबाव बनाया जाए तो तुरंत डीआईओएस या मुझसे से शिकायत करें। उन्होंने कहा कि अभिभावक परेशान न हों। घर में बच्चों को कोरोना से बचाव के उपाय बताएं, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed