फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   School children were transporting a vehicle registered as an ambulance by converting it into a bus, it was not fit for three years and was seized.

Budaun News: एंबुलेंस में दर्ज वाहन को बस बनाकर ढो रहे थे स्कूली बच्चे, तीन साल से फिटनेस नहीं, सीज

Thu, 20 Aug 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
School children were transporting a vehicle registered as an ambulance by converting it into a bus, it was not fit for three years and was seized.
अमरोहा में एंबुलेंस में पंजीकृत इस वाहन से ढोते मिले थे निजी स्कूल के बच्चे। स्रोत-परिवहन
बदायूं। सेफ फ्यूचर अभियान के अंतर्गत एआरटीओ ने बुधवार को चेकिंग के दौरान बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का बड़ा गंभीर मामला पकड़ा। एसएस पब्लिक स्कूल उझानी के बच्चों को ढोने वाले वाहन को चेकिंग में पकड़ा तो जांच में वाहन तीन साल से बिना फिटनेस के दौड़ते मिला। सबसे गंभीर बात यह थी कि वाहन अमरोहा में एंबुलेंस में पंजीकृत है। यहां मोडिफाई कर स्कूली बच्चों को ढो रहा था। वाहन सीज कर परिवहन कार्यालय में खड़ा करा लिया गया है। एआरटीओ ने बताया कि स्कूल प्रबंधकों की घोर लापरवाही सामने आई है। स्कूल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ हरिओम के नेतृत्व में टीमों ने स्कूल परिसरों और सड़कों पर 55 स्कूली वाहन चेक किए। जांच में पांच स्कूली वाहन मानक के अनुरूप नहीं पाए गए, जिनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की। दो स्कूली वाहन सीज कर दिया। एसएस पब्लिक स्कूल उझानी के बच्चों को ढोने वाले वाहन का वर्ष 2023 से फिटनेस, परमिट, बीमा और पॉल्यूशन सहित सभी प्रपत्र अधूरे थे।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों की रेड लिस्ट तैयार की है। इसमें बाबा इंटरनेशनल स्कूल बिल्सी की 9, ब्लूमिंगडेल की 4, टीटी कॉन्वेंट की 4, अल हफीज एजुकेशन एकेडमी की 2, एपीएस इंटरनेशनल की 2, नेशनल पब्लिक स्कूल अलापुर की 2 और आरवी इंटर कॉलेज वजीरगंज की 2 गाड़ियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार नोटिस भेजने के बाद भी फिटनेस नहीं कराई गई है। सभी स्कूलों के वाहनों का पंजीयन निलंबन और निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज पर बिना फिटनेस और पंजीयन के चल रही 2 एंबुलेंस भी सीज की गईं। एआरटीओ ने सभी स्कूल संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के प्रपत्र पूरे रखें और समय से फिटनेस कराएं। अभियान आगे भी जारी रहेगा।



अब तक 10 स्कूली वाहन सीज और 16 के चालान
एआरटीओ ने बताया कि 11 अगस्त से अभियान चलाया जा रहा है। अब तक बिना फिटनेस सहित अन्य अधूरे प्रपत्रों से दौड़ रहे 11 स्कूली वाहनों को सीज किया है, जबकि 16 वाहनों के चालान किए हैं। बिना फिटनेस स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान 25 अगस्त तक चलेगा।


84 स्कूली वाहनों की जांच को छह टीमें गठित
एआरटीओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के निजी स्कूलों में बिना फिटनेस के 84 वाहन बच्चों को ढो रहे हैं। सभी वाहन चिह्नित कर उनकी जांच कराने के लिए छह टीमें गठित की हैं, टीमें स्कूली में जाकर वाहनों की जांच करेंगी यदि स्कूल संचालक फिटनेस सहित अन्य कागजात दुरुस्त नहीं कराएंगे तो वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed