फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Scam in urban Co-operative bank

1.38 लाख रुपये गायब होने के मामले में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक सस्पेंड, जांच शुरू

Sat, 21 Mar 2020 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Scam in urban Co-operative bank
बदायूं। बर्खास्त होकर फिर से नौकरी पाने वाले अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक संजय चौधरी को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने अपने ही स्टाफ के सहायक शाखा प्रबंधक पर 1.38 लाख रुपये गायब करने का आरोप लगाया था। जब मामले की जांच हुई तो पोल खुल गई। इस पर बोर्ड ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। अगले आदेश तक उन्हें बैंक में घुसने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह उर्फ संजय चौधरी को कुछ माह पहले ही नौकरी मिली थी। इससे पूर्व उन्हें बैंक से बर्खास्त कर दिया गया था। तिकड़म भिड़ाकर उन्होंने दोबारा नौकरी हथिया ली और बैंक के अन्य कर्मचारियों पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। बताते हैं कि गुरुवार को उन्होंने सहायक शाखा प्रबंधक सचिन अग्रवाल पर 1.38 लाख रुपये गायब करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में उन्होंने सिविल लाइंस थाने में जाकर तहरीर भी दी थी। जिस पर पुलिस मामला दर्ज करती, उससे पहले कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष रेखा शाक्य और 12 सदस्य शुक्रवार को बैंक पहुंचे। उन्होंने हर पहलू पर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों से बात की। पूछताछ में सामने आया कि कैश जमा करने के दौरान कैशियर और एक अधिकारी के हस्ताक्षर होते हैं। दोनों अपनी-अपनी चाबी लॉकर में लगाते हैं। तब रुपये जमा होते हैं। जब तक दोनों चाबी नहीं लगाई जाएंगी, तब तक लॉकर नहीं खुलेगा। बताते हैं कि गुरुवार को लॉकर खोलने के दौरान एक लाख 38 हजार रुपये कम निकले थे। इस पर पूरा दिन बैंक में हड़कंप मचा रहा लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला। शुक्रवार शाम को भी यहां हंगामा हुआ, जिसके बाद बोर्ड की ओर से संजय चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही बोर्ड की ओर से उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। जिस पर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में संजय चौधरी का कहना है कि उन पर लगाए आरोप गलत हैं, गलत तरीके से ही उन्हें सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक संजय चौधरी अनियमितताएं बरतते पाए गए हैं। रुपये निकालने और जमा करने के दौरान कोई एक जिम्मेदार नहीं होता। उसके जिम्मेदार दोनों होते हैं, जबकि संजय चौधरी एक पर आरोप लगा रहे थे। सात दिन बाद बोर्ड की बैठक फिर होगी। तब पता चलेगा क्या होना है।- रेखा शाक्य, अध्यक्ष, कोऑपरेटिव बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को संजय चौधरी ने तहरीर दी थी लेकिन शुक्रवार को जो बात निकलकर सामने आई है, वह बिल्कुल अलग है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- ओपी गौतम, इंस्पेक्टर सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed