फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sanatan has never been erased, nor can it ever be erased: BL Verma

सनातन न कभी मिटा है और न कभी मिटाया जा सकेगा : बीएल वर्मा

Wed, 14 Oct 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sanatan has never been erased, nor can it ever be erased: BL Verma
जगत में श्री रामलीला मंच पर अभिनय करते पात्र। संवाद
बिल्सी। सोमवार रात गोशाला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। दोनों अतिथियों ने मंच पर प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतारी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग स्वार्थ के लिए सनातन संस्कृति को समाप्त करना चाहते हैं, लेकिन सनातन न कभी मिटा है और न कभी मिटाया जा सकेगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों का दस्तावेज है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, मेला कमेटी के अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय उर्फ विक्की, जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय, रामबाबू वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


फोटो- 16

रामलीला में दिन में फुलवारी, रात में धनुष यज्ञ का मंचन
जगत। ब्लॉक परिसर में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में मंगलवार को दिन में फुलवारी, मीना बाजार और रात में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने रामलीला के पात्रों का जीवंत अभिनय किया। कमेटी के अध्यक्ष डॉ. केशव कुमार शर्मा, प्रबंधक सुनील गुप्ता, जनरल अध्यक्ष देवनारायण शर्मा, किशोरी लाल गुप्ता, रजनीश राठौर, संजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन







रामलीला में ताड़का वध की लीला का किया मंचन



दबतोरी। गांव में चल रही रामलीला में सोमवार रात आदर्श रामलीला कमेटी के कलाकारों ने विश्वामित्र के राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगने और ताड़का वध की लीला का मंचन किया।



लीला में दिखाया गया कि ताड़का, मारीच, सुबाहु विश्वामित्र के यज्ञ में बाधा डालते थे। विश्वामित्र ने दशरथ से मदद मांगी, वशिष्ठ के समझाने पर दशरथ ने राम-लक्ष्मण को भेजा, जिन्होंने ताड़का का वध कर यज्ञ की रक्षा की। इस मौके पर अवधेश भदौरिया, उमेश भदौरिया, डॉ. हितेश, अतुल, अनमोल चौहान, अंकुर चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद








रामलीला में धनुष भंग पर गूंजा जय श्रीराम



कादरचौक। राधाकांत मंदिर प्रांगण में अयोध्या की आदर्श रामलीला मंडली ने विश्वामित्र के यज्ञ रक्षा आग्रह से लेकर धनुष भंग तक की लीला का मंचन किया। मार्ग में ताड़का वध और जनकपुर में स्वयंवर के दृश्य आकर्षण का केंद्र रहे। शिव धनुष पर सभी राजा विफल रहे, फिर गुरु आज्ञा से राम ने सहज ही धनुष उठाकर तोड़ दिया। इस पर पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। संवाद

जगत में श्री रामलीला मंच पर अभिनय करते पात्र। संवाद

जगत में श्री रामलीला मंच पर अभिनय करते पात्र। संवाद

जगत में श्री रामलीला मंच पर अभिनय करते पात्र। संवाद

जगत में श्री रामलीला मंच पर अभिनय करते पात्र। संवाद

जगत में श्री रामलीला मंच पर अभिनय करते पात्र। संवाद

जगत में श्री रामलीला मंच पर अभिनय करते पात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed