फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   samvaad

छात्राएं बोलीं-महिला सुरक्षा के इंतजाम और भी हों मजबूत

Fri, 04 Mar 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
samvaad
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में महिला दिवस से पहले अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में छात्राओं ने शिरकत की। इसमें महिला सुरक्षा विषय पर छात्राओं ने विचार रखे। कहा कि प्रदेश सरकार ने शुरू में जैसी सख्ती कराई, वैसी ही सख्ती की जरूरत है। हालांकि शोहदों का मनोबल गिरा है पर सरकार को एंटी रोमियो स्कवॉड जैसे दस्तों को पहले की तरह सक्रिय करना होगा ताकि देहात में भी छात्राएं व युवतियां बेखौफ सड़कों पर निकल सकें।
विज्ञापन

-
छात्राओं की बात
प्रदेश सरकार की ओर से काफी पहले एंटी रोमियो स्कवॉड टीम को सक्रिय किया गया था। उससे छात्राओं, महिलाओं को काफी राहत मिली थी। ये स्कवॉड यूं ही सक्रिय रहना चाहिए। इससे छात्राओं का मनोबल काफी बढ़ा रहता है।
विज्ञापन

-लाइवानूर
-
एंटी रोमियो स्कवॉड टीम पहले स्कूल, कॉलेजों के बाहर खड़ी नजर आ जाती थी। ऐसे में शोहदों की कॉलेजों की ओर फटकने की बिल्कुल हिम्मत नहीं पड़ती थी। अब फिर से हालात बदलने लगे हैं, पुलिस को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शहजी खान
-
महिला उत्पीड़न को रोकने वाली ये टीमें अगर सक्रिय रहेंगी और इनका मूवमेंट रहेगा तो आवारा लोग भी सीधे हो जाएंगे। एंटी रोमियो स्कवॉड की ज्यादा जरूरत है ताकि शोहदों के मन में ही गलत विचार न आएं।

-शीराज अंजुम
-
छात्राएं, महिलाएं पहले की अपेक्षा काफी सशक्त हो गई हैं पर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता होंगे तो हम लोगों का मनोबल और बढ़ जाएगा। हम लोग आवारा लोगों को खुद मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं।
-अनम कुरैशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed