फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sample of two people caught trafficking drugsSample of two people caught trafficking drugs

सेंपल की दवाओं की तस्करी करते दो लोग दबोचा

Wed, 07 Sep 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Wed, 07 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और औषधि प्रशासन विभाग ने सेंपल की दवाइयों की तस्करी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) और एक दूधिया शामिल है। दवाइयों को तस्करी दूधिया के जरिए ड्रम में रखकर की जा रही थी। बरामद दवाओं की कीमत का आंकलन करने में औषधि प्रशासन विभाग जुटा हुआ है। बताया जा रहा है बरामद दवाओं की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। ड्रग इंस्पेक्टर पवन कुमार शाक्य की ओर से सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में वन विभाग रोड पर महेश नाम के युवक का चाय का होटल है। इसी ओर न्यायालय का पूर्वी गेट भी है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जखेली गांव का निवासी दूधिया अमर सिंह यहां दूध लेकर पहुंचा। उसके एक ड्रम में दवाइयां भरी हुई थीं। दूधिया ने दूध देने के लिए ड्रम खोला तो यहां मौजूद वकीलों ने उसके ड्रम में दवाइयों की खेप देख ली। दूधिया से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। वकीलों ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को खबर दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामला दवाइयों का होने की वजह से इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अशोक कुमार ने इस बारे में ड्रग इंस्पेक्टर पवन कुमार शाक्य को बताया।
विज्ञापन

खबर मिलने पर ड्रम इंस्पेक्टर पहुंच गए। उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि दूधिया के ड्रम में सेंपल की दवाइयां भरी हुई थीं। इन पर ‘नॉट फोर सेल’ लिखा हुआ था। कुल 2700 टेबलेट बरामद हुईं। पूछताछ करने पर दूधिया ने बताया कि बिसौली निवासी एमआर देवेश ने उसको यह दवाइयां एक स्थान पर पहुंचाने के लिए दी गई थीं। पुलिस ने दूधिया से देवेश को बुलवाया। दोनों को हिरासत में ले लिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर पवन कुमार शाक्य की ओर से सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई 
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय की दुकान से होती थी दवाओं की तस्करी
बदायूं। वन विभाग रोड पर चाय की दो दुकानें हैं। इन दोनों दुकानों से ही सेंपल और सरकारी दवाइयों की तस्करी होती है। पास में ही जिला अस्पताल और करीब आधा दर्जन मेडिकल भी हैं। पिछले दिनों जिला अस्पताल में दवा गोदाम से हजारों टेबलेट गायब हो गई थीं। इस मामले में शाकिर नाम के फार्मासिस्ट पर गाज गिरी थी। इन दवाइयों की भी इसी तरह से तस्करी कर दी गई थी।
दवा कंपनियों को एमआर लगा रहे चूना
बदायूं। दवा कंपनियों की ओर से सेंपल के रूप में डॉक्टर को बिना शुल्क दवा मुहैया कराई जाती है। कंपनियों के एमआर इन दवाइयों को डॉक्टर को न देकर ब्लैक कर देते हैं। सेंपल की दवाओं की ब्लैक का यह पहला मामला नहीं है। 2013 में भी एक मामला पकड़ा गया था। उस वक्त एक मेडिकल स्टोर से करीब 80 हजार रुपये की सेंपल की दवाइयां बरामद की गई थीं। पिछले साल शहर के संतोख सिंह तिराहे के पास से एक मेडिकल से नशीली दवाओं की खेप भी पुलिस ने बरामद कर मेडिकल संचाल को जेल भेजा था। 

सेंपल की दवाओं की तस्करी करते हुए दो लोगों को पकड़ा गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बरामद दवाओं की कीमत कितनी है? इसका आकलन किया जा रहा है। कुल 27 सौ पेन किलर टेबलेट बरामद की गई हैं।
-पवन कुमार शाक्य, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed