फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Samajwadi Party is going to become an abolitionist party: Keshav

समाप्तवादी पार्टी बनने जा रही है समाजवादी पार्टी : केशव

Tue, 09 May 2023 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party is going to become an abolitionist party: Keshav
08-बीडीएन-11-दातागंज में जनसभा के दौरान बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद
- बोले- अखिलेश मुझे डिप्टी सीएम नहीं चपरासी बोलते हैं, क्या यह भाषा सही है
विज्ञापन

- दातागंज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की जनसभा
संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश से गुंडों का राज पूरी तरह से समाप्त हो रहा है। सपा, बसपा, कांग्रेस खुद का विकास करना जानती है, लेकिन भाजपा है तो स्वच्छता के साथ-साथ रोजगार, विकास और व्यापार की भी गारंटी है।
सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नैना गुप्ता के समर्थन में उपमुख्यमंत्री मौर्य ने नगर में जनसभा की। उन्होंने लोगों को पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताया। सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि सपा की साइकिल तो 2017 और 2022 के चुनाव में पंक्चर हो चुकी है। उसका टायर- ट्यूब फट चुका है।
विज्ञापन

बोले- सपा को ऑक्सीजन मत देना। सपा, बसपा और कांग्रेस आईसीयू में पड़े हैं और आगे भी ऐसे ही पड़े रहने देना। देश की जनता ने 2014 में नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया। 2014 से 17 के बीच उत्तर प्रदेश की जनता ने अराजकता को भली-भांति देखा है। अगर इस अराजकता और गुंडई को नहीं चाहते हैं तो सपा को आईसीयू में ही पड़े रहने देना और लोकसभा, विधानसभा के बाद इस निकाय चुनाव में वोट देकर भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने अपने 24 मिनट तक के संबोधन में बार-बार सपा पर हमला किया। कहा कि अखिलेश यादव मुस्लिम और यदुवंश वोट को अपनी जागीर समझते हैं। उनको याद रहना चाहिए उनकी राजनीतिक जमीन भी बिक चुकी है। कहा कि अखिलेश यादव मुझे डिप्टी सीएम नहीं चपरासी बोलते हैं। यह भाषा एक पूर्व मुख्यमंत्री की नहीं हो सकती। प्रयागराज त्रिवेणी से हूं, अगड़े पिछड़े की बात नहीं करता मैं सर्व समाज की बात करता हूं।
इससे पहले जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य, विधायक राजीव कुमार सिंह, विधायक हरीश शाक्य ने विचार रखे। भाजपा प्रत्याशी नैना गुप्ता ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, शैलेष पाठक, हीरालाल कश्यप, अतेंद्र विक्रम सिंह, विमल श्रीवास्तव, राजीव तोमर, विनोद अग्रवाल, तेजपाल सागर आदि उपस्थित रहे। संचालन स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने किया।

कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
दातागंज। उपमुख्यमंंत्री की सभा के दौरान उनके समक्ष नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्रशेखर श्रीवास्तव व करीब एक सप्ताह पूर्व भाजपा को समर्थन दे चुके निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इसहाक ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि इधर, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आतिफ खां का कहना है कि जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह सिंह की संस्तुति पर सत्यशेखर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिला उपाध्यक्ष के अनुसार, उनके प्रत्याशी को लगातार धमकी मिल रही थी कि वह बैठ जाएं। इसके बाद वह भाजपा के समर्थन में बैठ गए। ऐसे में पार्टी ने उनको कांग्रेस से निकाल दिया। संवाद


गर्मी ने जनता को किया परेशान
दातागंज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभा में दातागंज समेत आसपास क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे थे। गर्मी की वजह से टैंट में लोगों का बैठना दूभर हो रहा था। मंच पर करीब 24 मिनट तक डिप्टी सीएम ने सपा, बसपा, कांग्रेस पर प्रहार किया। साथ ही पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। जैसे ही वह भाषण खत्म करके मंच से नीचे उतरे, वैसे ही गर्मी से परेशान लोग अपनी-अपनी कुर्सी छोड़कर पेड़ों की छांव के लिए दौड़ पड़े। ताकि उनको गर्मी से कुछ राहत मिले सके। संवाद

08-बीडीएन-11-दातागंज में जनसभा के दौरान बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद

08-बीडीएन-11-दातागंज में जनसभा के दौरान बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed